मुजफ्फरनगर: किसान संगठन की आड़ में पुलिस पर दबाव बनाना पड़ा भारी, 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीन वाहन सीज

मुजफ्फरनगर की पुरकाजी थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात भारतीय किसान यूनियन (भानू) से जुड़ा शमशाद अहमद अपने 20-25 साथियों के साथ तीन गाड़ियों के हूटर बजाता हुआ थाने पहुंचा। वह रंगदारी के मुकदमे को समाप्त करने को पुलिस पर दबाव बनाने लगा।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 06:52 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 06:52 PM (IST)
मुजफ्फरनगर: किसान संगठन की आड़ में पुलिस पर दबाव बनाना पड़ा भारी, 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीन वाहन सीज
भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता पर मुजफ्फरनगर में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। किसान संगठन की आड़ में पुलिस पर दबाव बनाने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पुलिस ने 11 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया और तीन वाहन सीज कर दिए। उक्‍त आरोपितों पर अन्य थानों में भी मुकदमें चल रहे हैं।

हूटर बजाता हुआ थाने पहुंचा आरोपित

पुरकाजी थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि शुक्रवार रात भारतीय किसान यूनियन (भानू) नेता शमशाद अहमद पुत्र सईद अपने 20-25 साथियों के साथ तीन गाड़ियों के हूटर बजाता हुआ थाने पहुंचा। शमशाद मार्च माह में उस पर दर्ज रंगदारी के मुकदमे को लेकर समाप्त करने को लेकर पुलिस दबाव बनाने लगा। पुलिस ने बताया कि सरकारी काम में बाधा उत्पन्न कर बदतमीजी करने लगा। पुलिस ने मामले में मौहल्ला झोझगान निवासी शमशाद अहमद पुत्र सईद, मौहल्ला क़ानून गोयान निवासी असलम शेख पुत्र सिकन्दर शेख तथा इस्तकार पुत्र इलियास, छपार क्षेत्र के रामपुर निवासी जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर पुत्र देवेन्द्र, बुच्चा बस्ती निवासी अरूण पुत्र रघुनाथ के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सभी के चालान कर दिए।

आरोपितों पर दर्ज हैं दर्जन भर मुकदमें

पुलिस बताया कि अन्य थानों सहित आरोपितों पर करीब दर्जन भर मुकदमें दर्ज हैं। आरोपितों की तीन गाड़ियों को सीज कर दिया गया है, जिनमें तीन हूटर बरामद हुए। इसी मामले में पुलिस ने संगठन के छह अन्य लोगों को पकड़ रखा था। जिसमें ककरौली के खंदेडा निवासी साजिद व मोहर्रम, खतौली के भूड निवासी यामीन, बुच्चा बस्ती निवासी देवेंद्र, छपार के बरला निवासी संजीव त्यागी तथा ककरौली के नगलाराई निवासी हसीन का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी