Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर में बिना लाइसेंस चल रही पटाखा फैक्ट्री पर छापा, संचालक गिरफ्तार

Bulandshahr Crime News बुलंदशहर में एडीएम के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने शिकायत पर राजघाट रोड स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की। फैक्ट्री में बड़ी संख्या में बने-अधबने पटाखे मिले। फैक्टी में बिना लाइसेंस पटाखों का निर्माण हो रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Sep 2022 07:01 PM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2022 07:01 PM (IST)
Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर में बिना लाइसेंस चल रही पटाखा फैक्ट्री पर छापा, संचालक गिरफ्तार
बुलंदशहर में पटाखा फैक्ट्री पर छापे के दौरान मौजूद अधिकारी।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। एडीएम डा. प्रशांत कुमार ने नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने डिबाई तहसील क्षेत्र में राजघाट रोड पर बिना लाइसेंस चल रही आतिशबाजी फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी संख्या में बने व अधबने पटाखे बरामद किए। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया। 

फैक्टी में बिना लाइसेंस हो रहा था पटाखों का निर्माण  

एडीएम डा. प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने शिकायत पर राजघाट रोड स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की। फैक्ट्री में बड़ी संख्या में बने-अधबने पटाखे मिले। फैक्टी में बिना लाइसेंस के ही पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने मौके से 36 बोरा अर्धनिर्मित पटाखे, 10 बोरा निर्मित पटाखे, 21 बोरे कागज की डिब्बी, पांच टेप मशीन, 400 पैकेट कार्टून पटाखे, 242 विभिन्न प्रकार के पटाखों के रैपर आदि माल बरामद किया। पुलिस ने डिबाई के मोहल्ला खेल निवासी अकबर पुत्र अब्दुल मुकीम गिरफ्तार कर लिया। टीम ने फैक्ट्री सील कर दिया। इस दौरान एसडीएम प्रियंका, सीओ वरुण कुमार, कोतवाल अशोक कुमार समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।

. . . . . . . . 

ढाई वर्ष पूर्व चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव अंधैल निवासी विनोद कुमार पुत्र शीशपाल ने बताया कि ढाई वर्ष पूर्व उसका आयशर ट्रैक्टर गांव निजामपुर स्थित ईंट भट्ठा से चोरी हो गया था। मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को उसके चोरी हुए ट्रैक्टर की लोकेशन एक परिचित द्वारा जनपद गौतमबुद्धनगर के गांव फूलपुर में बतायी गयी। इस पर उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र चैकी पुलिस से संपर्क किया। इस पर पुलिस दादरी क्षेत्र के गांव फूलपुर पहुंची। देखा गया कि चोरी हुआ ट्रैक्टर गांव निवासी के घेर में खड़ा हुआ था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में करते हुए एक व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया। मामले को लेकर कोतवाली निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी