लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट-पथराव में कई घायल

लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट-पथराव से अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव कराने आए दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 02:36 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 02:36 AM (IST)
लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट-पथराव में कई घायल
लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट-पथराव में कई घायल

मेरठ, जेएनएन। लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट-पथराव से अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव कराने आए दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मास्टर कालोनी निवासी अशोक वर्मा ने बताया कि पास में ही रिश्तेदार संजय वर्मा रहते हैं। कुछ समय पहले संजय को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। तकादा करने पर आजकल कर रहे थे। आरोप है कि गुरुवार रात अशोक वर्मा, बेटे सनी, देबू और चार-पांच अन्य के साथ संजय के घर पहुंचे और रुपये मांगे। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान बीच-बचाव कराने आए पड़ोसी ललित, उनकी पत्नी सविता और बेटा यश घायल हो गए। आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

किशोरों को बंधक बनाकर पीटा

मेरठ : लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी भाई साहिल और उवैस किसी काम से आशियाना कालोनी जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में पांच-छह युवक खड़े थे। उन्होंने रोककर उनकी जेबों मे हाथ डालना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पास के ही एक खाली मकान में ले गए और पिटाई शुरू कर दी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपित भाग गए। उनकी सूचना पर स्वजन भी पहुंच गए थे। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और तहरीर दी।

chat bot
आपका साथी