सदस्यता अभियान : अलग-अलग वर्ग से 20-20 के फार्मूले पर दौड़ेगी भाजपा Meerut News
लोकसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने कार्यकर्ताओं को 20-20 का फार्मूला दिया है। छह मोर्चो को अलग-अलग वर्ग से 20-20 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया।
मेरठ,जेएनएन। लोकसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने कार्यकर्ताओं को 20-20 का फार्मूला दिया है। छह मोर्चो को अलग-अलग वर्ग से 20-20 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। मेरठ समेत प्रदेशभर में शनिवार को सदस्यता अभियान का आगाज किया गया। इसमें 50 लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। मेरठ में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि पार्टी सात दिन में 30 हजार विस्तारक भी निकालेगी।
अलग-अलग वर्ग की सूची
कैंट स्थित रंगमहल मंडप में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मेरठ के सदस्यता प्रभारी प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि 11 मंडलों को अलग-अलग वर्ग की सूची बनाने के लिए कहा गया। पान की दुकान,पल्लेदारी करने वालों से लेकर पंचर बनाने वालों समेत निम्न आय वर्ग को सदस्य बनाने पर फोकस होगा।
ये दिया है लक्ष्य
छह मोर्चो में युवाओं को 20 टयूशनवालों को व महिलाओं को 20 समाजसेविकाओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। किसान मोर्चा 20 छोटे किसानों को जोड़ेगा। अनुसूचित मोर्चा को 20 ऑटो वालों को जोड़ना है। शनिवार को 400 लोगों लोगों को सदस्य बनाया गया। संचालन प्रवीण अग्रवाल ने किया।
50 लाख सदस्य है बनाने
मुख्य अतिथि औलख ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने के लिए पार्टी संगठन पर्व मनाएगी। सप्ताहभर के लिए पार्टी 30 हजार विस्तारक क्षेत्र में निकालेगी। सांसद व विधायकों को भी सदस्य बनाने का जिम्मा दिया जाएगा। 16 से 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता होगी।
ये लोग रहे मौजूद
सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सत्यवीर त्यागी, सोमेंद्र तोमर, अमित अग्रवाल, मुकेश सिंघल, रवींद्र भड़ाना, अशोक मोगा, परमेन्द्र जांगड़ा, बिजेन्दर अग्रवाल, संजीव गुप्ता, ललित नागदेव, कमल दत्त शर्मा, वीर सिंह कर्दम, महेश बाली, अजय गुप्ता, चरण सिंह लिसाड़ी, राखी त्यागी, पूजा बंसल, संगीता पंडित, सरला शर्मा, उमा चतुर्वेदी, वर्षा कौशिक, संजना वत्स रस्तौगी समेत कई उपस्थित रहे।