जनसंख्या नियंत्रण के लिए होने वाला है बड़ा आंदोलन: ममता Baghpat News

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल रविवार को बड़ौत शहर में पहुंची और जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि देश में जनसंख्या कानून बने इसके लिए फाउंडेशन पिछले सात सालों से काम कर रहा है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 02:39 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 02:39 PM (IST)
जनसंख्या नियंत्रण के लिए होने वाला है बड़ा आंदोलन: ममता Baghpat News
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल।

बागपत, जेएनएन। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल रविवार को बड़ौत शहर में पहुंची और जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि देश में जनसंख्या कानून बने, इसके लिए फाउंडेशन पिछले सात सालों से काम कर रहा है और जब तक देश में जनसंख्या कानून लागू नहीं हो जाता, तब तक काम जारी रहेगा। इसी के लिए पूरे देश में 20 से ज्यादा राज्यों तक जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की टीम पहुंच चुकी हैं और पूरी रणनीति तैयार हो चुकी है। जनपदों में जिलाध्यक्ष से लेकर पूरी कार्यकारिणी भी बन चुकी है। एक बहुत बड़ा आंदोलन तैयार होने वाला है और उसी पर काम हो रहा है।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि दुनिया में गरीबी, भूखमरी, बेरोजगारी, कुपोषण, इन सब में भारत अव्वल नंबर पर आता है। विश्व का 2.4 प्रतिशत भूभाग और चार प्रतिशत जल हमारे पास है। 18 प्रतिशत आबादी का भार भी हमारा देश ढो रहा है इसलिए अब आवश्यक है कि इस जनसंख्या के विस्फोट पर लगाम लगाई जाए, एक जनसंख्या नियत्रंण कानून बने। अधिकतम दो बच्चों का कानून बने और वह जाति, धर्म, क्षेत्र भाषा से ऊपर उठते हुए सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू हो। फाउंडेशन इस विषय पर लगातार काम चल रहा है। जनसंख्या नियंत्रण पर 125 सांसद न केवल फाउंडेशन के समर्थन में है बल्कि जुड़े हुए भी है। देश में जो भी दो बच्चों से अधिक बच्चे पैदा करता है और आबादी को बढ़ाता है तो वह देश का रक्षक नहीं है। 

chat bot
आपका साथी