देहात :: मतांतरण कर शादी करने से नाराज स्वजन ने किया हत्या का प्रयास

न्ठ्ठद्दह्मब् ह्मद्गद्यड्डह्लद्बक्द्ग श्रद्घ द्दद्गह्लह्लद्बठ्ठद्द द्वड्डह्मह्मद्बद्गस्त्र ड्डद्घह्लद्गह्म ष्श्रठ्ठक्द्गह्मह्लद्बठ्ठद्द ड्डह्लह्लद्गद्वश्चह्लद्गस्त्र द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Aug 2022 01:54 AM (IST) Updated:Sat, 20 Aug 2022 01:54 AM (IST)
देहात :: मतांतरण कर शादी करने से नाराज स्वजन ने किया हत्या का प्रयास
देहात :: मतांतरण कर शादी करने से नाराज स्वजन ने किया हत्या का प्रयास

देहात :: मतांतरण कर शादी करने से नाराज स्वजन ने किया हत्या का प्रयास

मेरठ, जेएनएन। पहले पति से तलाक होने के बाद मुस्लिम महिला ने मतांतरण कर हिंदू युवक से शादी कर ली। इससे उसके स्वजन नाराज हो गए और कई बार दंपती पर हमला कर चुके हैं। दस दिन पहले महिला के दो भाई और पिता ने कुछ लोगों के साथ मिलकर आनर किलिंग का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर इस मामले में गुरुवार को मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमे से नाराज आरोपितों ने शुक्रवार को फिर हमला कर दिया। हापुड़ रोड स्थित जाहिदपुर बुढेरा गांव निवासी मुस्लिम युवती सोनिया ने बताया कि उसका पहले पति से तलाक हो गया था। पहले पति से उसको एक बेटा है। इसके बाद मायके में रहने लगी। तीन वर्ष पहले उसने मतांतरण कर पड़ोसी अंकित से शादी कर ली। आरोप है कि तभी से उसके स्वजन नाराज थे। शादी के बाद से ही वह लोहिया नगर में पति के साथ रह रही है। यहीं उसके एक बेटी हुई। पीड़ित महिला का कहना है कि पिता रहीसुदीन और भाई भूरे एवं सोनू गांव में उसके सास-ससुर को परेशान करते हैं। उसे भी पूजा और भजन-कीर्तन नहीं करने देते। कई बार आरोपित पीड़िता और उसके पति पर हमला कर चुके हैं। दस दिन पहले भाई और पिता कुछ लोगों के साथ लोहिया नगर उसके मकान पर पहुंचे और पति को छोड़ने की बात कहने लगे। महिला ने इन्कार किया तो आरोपितों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। पति के साथ भी मारपीट की। शोर होने पर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपित दंपती और बेटी की हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पिता, दोनों भाई और अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने नौ दिन बाद गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर आरोपितों ने दंपति पर शुक्रवार शाम को फिर हमला कर दिया। महिला ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। पीड़ित दंपती का आरोप है कि पुलिस मामले में लगातार लापरवाही बरत रही है। किठौर सीओ अमित राय का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी