वर्चुअल प्रेसवार्ता में बोले मंत्री-कृषि सुधार विधेयक से अन्नदाता बनेगा सशक्त

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को वर्चुअल प्रेसवार्ता में कृषि सुधार विधेयक की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसान का मुनाफा बढ़ेगा अन्नदाता सशक्त होंगे। किसानों के पास अपनी उपज को देश में कहीं भी बेचने के नए अवसर होंगे।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 08:30 AM (IST)
वर्चुअल प्रेसवार्ता में बोले मंत्री-कृषि सुधार विधेयक से अन्नदाता बनेगा सशक्त
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को वर्चुअल प्रेसवार्ता की।

मेरठ, जेएनएन। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को वर्चुअल प्रेसवार्ता में कहा कि कृषि सुधार विधेयक किसानों के हित में लाया गया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के किसानों को अब तक बंधनों में जकड़ कर रखा था। आज किसान हित में जब निर्णय हुआ तो किसानों को गुमराह किया जा रहा है। प्रेसवार्ता को पश्चिम क्षेत्र व महानगर के पदाधिकारियों ने सुना।

व्यवस्था जारी रहेगी

उन्होंने न्यूनतम समर्थक मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था का जिक्र करते हुआ कहा कि यह व्यवस्था जारी रहेगी। प्रधानमंत्री भी कई बार इसे स्पष्ट कर चुके हैैं। विरोधी दल देश के किसानों को गुमराह कर भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों को समृद्धि बनाने के लिए भाजपा सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। हाल ही में रवि फसलों की एमएसपी बढ़ा दी है।

किसान का मुनाफा बढ़ेगा

किसान सम्मान निधि के द्वारा किसानों को 92 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि से लाभ पहुंचाया गया। कृषि सुधार विधेयक की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसान का मुनाफा बढ़ेगा, अन्नदाता सशक्त होंगे। किसानों के पास अपनी उपज को देश में कहीं भी बेचने के नए अवसर होंगे। कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक का लाभ होगा। साथ ही किसान बिचौलियों के चंगुल से मुक्त होंगे। संचालन भाजपा पश्चिम क्षेत्र मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, आईटी संयोजक प्रवीण अरोड़ा समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी