दहेज नहीं देने पर दूसरी शादी का आरोप

सिवाया गांव निवासी एक महिला ने दहेज न मिलने पर अपने पति पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 01:10 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 01:10 AM (IST)
दहेज नहीं देने पर दूसरी शादी का आरोप
दहेज नहीं देने पर दूसरी शादी का आरोप

मेरठ,जेएनएन। सिवाया गांव निवासी एक महिला ने दहेज न मिलने पर अपने पति पर मारपीट कर उसे घर से निकालने और आर्य समाज मंदिर में दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है।

सिवाया गांव निवासी ज्योति ने बताया कि उसकी शादी रोहटा के पूठखास निवासी एक युवक से हुई। शादी में दहेज कम मिलने पर आए दिन पति व परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने नोएडा स्थित आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की। जिस पर पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की और गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता ज्योति ने मंगलवार को दौराला थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर बृजेश चौहान का कहना है कि तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है।

नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

मेरठ : ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सिटी गार्डन निवासी जान मोहम्मद का पड़ोसी शमा और शाहरुख से नाली के पानी को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में भी कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। मंगलवार को शाहरुख और शमा ने फिर से गंदा पानी घर के बाहर फेंक दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में जान मोहम्म्द और उसकी मां नूरी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामूली विवाद में झगड़ा हुआ था। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घायलों का उपचार भी कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी