75वें जन्मदिन पर बहुत याद आए राजेश खन्ना

जागरण संवाददाता, मेरठ: मायानगरी के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का जादू आज भी बरकरार है। उ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Dec 2017 02:38 AM (IST) Updated:Sat, 30 Dec 2017 02:38 AM (IST)
75वें जन्मदिन पर बहुत याद आए राजेश खन्ना
75वें जन्मदिन पर बहुत याद आए राजेश खन्ना

जागरण संवाददाता, मेरठ: मायानगरी के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का जादू आज भी बरकरार है। उनके 75वें जन्मदिन पर रोडवेज स्थित चेंबर आफ कामर्स में आयोजित कार्यक्रम में जूनियर राजेश खन्ना ने काका को अमर गीतों और ठुमकों के जरिए याद किया। दिवंगत अभिनेता की नजदीकी रहीं अनीता आडवाणी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बनीं।

सुपरस्टार राजेश खन्ना का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों ने राजेश खन्ना से जुड़ी हुई यादों एवं उनके फिल्मी जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद सुपरस्टार के सुपरहिट गीतों की पैराडी चल पड़ी। स्थानीय फनकारों ने उनके यादगार नगमों को पेशकर दिवंगत कलाकार को याद किया, जबकि जूनियर राजेश खन्ना ने जय जय शिवशंकर, अच्छा तो हम चलते हैं..जैसे गीतों पर युगल नृत्य पेश किया। जिंदगी का सफर है ये कैसा सफर, मेरे सपनों की रानी, कब और हमें और जीने की चाहत न होती जैसे गीतों की भी सरगम गूंजी। हालांकि कलाकारों की तैयारी में कमी साफ नजर आई। इस मौके पर आयोजकों ने कई लोगों को सम्मानित किया। सुरेंद्र प्रताप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ज्ञान दीक्षित ने राजेश खन्ना के साथ 1985 से शुरू हुए रिश्ते की जानकारी दी। कहा कि सौतन फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना मित्र बने, और अंतिम वक्त तक ज्ञान दीक्षित उनसे मिलते रहे।

अंग्रेजी फिल्मों के शौकीन थे राजेश खन्ना: अनीता

काका के अंतिम दिनों की हमसफर अनीता आडवाणी ने बताया कि वह अंग्रेजी फिल्में देखते थे। दस वर्ष साथ रहने के दौरान अनीता ने पाया कि राजेश खन्ना एक बेहतरीन इंसान के साथ ही दार्शनिक सोच के व्यक्ति थे। बहुत कम बोलते थे। पुराने गाने जरूर सुनते थे, किंतु अपनी फिल्मों को नहीं देखते थे। बताया कि फिल्मी दुनिया में कई अच्छे लोग उनकी लड़ाई में साथ खड़े हैं। राजेश खन्ना की जायदाद पर हकदारी जताने संबंधी प्रश्न पर कहा कि वह अंतिम क्षण तक लड़ेंगी। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी