मृतकों के स्वजन को दिया जाए 25-25 लाख का मुआवजा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने मुरादनगर श्मशान घाट हादसे में मारे गए लोगों के स्वजन को 25-25 लाख व घायलों को 10-10 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 08:08 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 08:08 AM (IST)
मृतकों के स्वजन को दिया जाए 25-25 लाख का मुआवजा
मृतकों के स्वजन को दिया जाए 25-25 लाख का मुआवजा

मेरठ, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने मुरादनगर श्मशान घाट हादसे में मारे गए लोगों के स्वजन को 25-25 लाख व घायलों को 10-10 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की। साथ ही कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू नागपाल ने कहा कि हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। शैंकी वर्मा, दीपक सिरोही, रोहित शर्मा, मनोज शर्मा व शुएब शामिल रहे।

नानू गंग नहर पर मार्ग परिवर्तन

मुरादनगर में अंत्येष्टि स्थल पर हादसे के बाद सोमवार को स्वजन व लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इसके चलते सुबह ही पुलिस ने चौधरी चरण सिंह कावंड मार्ग पर नानू गंग नहर स्थित मुरादनगर जाने वाले मार्ग पर वाहन चालकों को रोका और मेरठ-करनाल हाईवे व मेरठ रोड की ओर भेज दिया।

ईओ ने किया अंत्येष्टि स्थलों का निरीक्षण

मुरादनगर हादसे के बाद सोमवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने निर्माण विभाग के जेई जयपाल सिंह को साथ लेकर नगर में स्थित तीनों अंत्येष्टि स्थलों का निरीक्षण किया। पालिका की टीम ने मोहल्ला तिहाई जुड्डी स्थित श्मशान घाट, हस्तिनापुर रोड स्थित बेरियो वाले व ढिकोली के पास स्थित श्मशान घाट का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जुड्डी व बेरियो वाले श्मशान घाट पर टिन शेड हैं, जबकि ढिकोली के पास स्थित श्मशान घाट पर पक्का पत्थर लगा है। वहीं, विकास खंड हस्तिनापुर क्षेत्र के गांवों में बने अंत्येष्टि स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने अकबरपुर इच्छाबाद व रठौरा खुर्द में बने नए अंत्येष्टि स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को भी निर्देश दिए कि वह भी स्थिति का जायजा लेकर कार्यालय पर अवगत कराएं। उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर विकास खंड में करीब 16 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल हैं।

chat bot
आपका साथी