Meerut Top News: यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में

Top News from Meerut and other districts बुधवार शाम तक मेरठ और आसपास के जिलों में कई खबरें सुखिर्यों में हैं। इसमें मुजफ्फरनगर की खतौली की आवास विकास कालोनी में एक मकान से 60 सांप निेकलने का मामला भी शामिल है।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Wed, 18 May 2022 07:25 PM (IST) Updated:Wed, 18 May 2022 07:25 PM (IST)
Meerut Top News: यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में
यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें

मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास जिलों में आज कई प्रमुख मामले चर्चा में हैं। यहां हम आपको ऐसी ही बड़ी खबरों को कम शब्दों में बताने जा रहे हैं। जो खबरें दिनभर सुखिर्यों में रहीं हैं।

1: नलकूप मिस्त्री की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या 

बागपत: बुधवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के सुन्हैड़ा गांव के नलकूप मिस्त्री अमरपाल की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मिस्त्री का शव काठा-बन्दपुर संपर्क मार्ग पर मिला। पुलिस मामले की जांच में लगी है। हत्या से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले में जांच में जुटी है। 

2: किशोरी का शव पहुंचते ही हंगामा, पुलिस को नहीं उठाने दिया शव 

बागपत: छेड़छाड़ की घटना के बाद आरोपित के खिलाफ उचित कार्रवाई न होने से आहत जहर निगलने वाली किशोरी का शव बुधवार की देर शाम जैसे ही मेरठ से उसके गांव में घर पर पहुंचा तो स्वजन ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया और पुलिस को किशोरी के शव को नहीं उठाने दिया। स्वजन और ग्रामीणों की मांग है कि घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी बर्खास्त होने चाहिए। मुख्य आरोपित ही नहीं बल्कि तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए, उसके बाद ही शव उठाने दिया जाएगा, अन्यथा शव को कलक्ट्रेट में रख दिया जाएगा।

3: पुराने करीबी मांगेराम त्यागी ने टिकैत बंधुओं की संपत्ति की जांच की मांग की

बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष और कभी टिकैत बंधुओं के बेहद करीबियों में से एक रहे मांगेराम त्यागी ने टिकैत बंधुओं की संपत्ति की जांच की मांग की। एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि चौ. नरेश टिकैत, चौ. राकेश टिकैत की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। टिकैत बंधु किसानों के हितों से भटक गए हैं। आज टिकैत बंधुओं की भारतीय किसान यूनियन कुछ राजनीतिक दलों की बपौती बन कर रह गई है। ऐसे में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्श और नीतियों को कुचल दिया गया है।

4: बाथरूम के नीचे से निकले 60 सांप, 75 अंडे 

मुजफ्फरनगर: खतौली की आवास विकास कालोनी में एक व्यक्ति का घर सर्पलोक बन गया। घर में एक साथ 60 सांप और 75 अंडों के खोल निकले हैं। बड़ी संख्या में सांपों को देखकर लोग सहम गए। किरायेदार ने मकान खाली कर दिया है। सपेरे को बुलाकर सांपों को पकड़वाया गया। सांपों के निकलने से पड़ोस के लोग दहशत में हैं।

5: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

मेरठ: पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने बुलंदशहर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

chat bot
आपका साथी