मेरठ व बुलंदशहर समेत यूपी के 17 पीडी व डीडीओ को मिला पदोन्नति का तोहफा Meerut News

नवरात्र में परियोजना निदेशक मेरठ जिला ग्रामीण विकास अभिकरण भानु प्रताप सिंह समेत प्रदेश के 17 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में बुलंदशहर के परियोजना निदेशक सर्वेश चंद्र भी शामिल हैं ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:47 PM (IST)
मेरठ व बुलंदशहर समेत यूपी के 17 पीडी व डीडीओ को मिला पदोन्नति का तोहफा Meerut News
मेरठ व बुलंदशहर समेत यूपी के 17 पीडी व डीडीओ को मिली पदोन्नति।

मेरठ, जेएनएन। नवरात्र में परियोजना निदेशक मेरठ, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण भानु प्रताप सिंह समेत प्रदेश के 17 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। पदोन्नति पाने वालों में बुलंदशहर के परियोजना निदेशक सर्वेश चंद्र भी शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पदोन्नति के यह आदेश गत 22 अक्टूबर को जारी किए हैं। शुक्रवार को पदोन्नतिति पाने वाले अधिकारियों को भी यह आदेश प्राप्त हो गए हैं।

इन अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

परियोजना निदेशक मेरठ भानु प्रताप सिंह, अजय प्रकाश, अरविंद्र चंद्र जैन व मनोज कुमार संबंध उपायुक्त, कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ, सुरेश चंद्र मिश्रा पीडी मैनपुरी, राजकुमार गौतम पीडी झांसी, वेद प्रकाश मौर्य उपायुक्त श्रम रोजगार बांदा, हरिचरन सिंह पीडी बाराबंकी, शिव कुमार डीडीओ बरेली, महेश नारायण पांडे पीडी देवरिया, श्री कृष्ण पांडे डीडीओ देवरिया, सर्वेश चंद पीडी बुलंदशहर, अवधेश कुमार बाजपेयी पीडी आगरा, मिथलेश कुमारी डीडीओ जालौन, रमाकांत तिवारी डीडीओ वाराणसी, शशि मौलि मिश्र डीडीओ बलिया, अनिल कुमार सिंह डीडीओ गोरखपुर शामिल है।

इन पदों पर होगी तैनाती

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की तैनाती संयुक्त विकास आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ उपायुक्त, संयुक्त मिशन निदेशक व संयुक्त आयुक्त के पदों पर की जाएगी। तैनाती होने तक सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदों पर ही कार्यरत रहेंगे।

3 साल से अधिक रहे मेरठ में भानु प्रताप सिंह

मेरठ के परियोजना निदेशक भानु प्रताप सिंह गत 7 जुलाई 2017 से मेरठ में इस पद पर कार्यरत हैं। उनके कार्यकाल में कोरोना के दौरान मनरेगा योजना में 10. 60 लाख दिवस का श्रमिकों को काम मिला। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को अभी नये पदों पर तैनाती नहीं दी गयी है। इसके लिए जल्दी ही अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

अधिकारियों व कर्मियों ने दी बधाई

पदोन्नति होने पर पीडी भानु प्रताप सिंह को विकास भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई दी। इनमें डीडीओ मेरठ दिग्विजय नाथ तिवारी, परियोजना अर्थशास्त्री संजीव कुमार गोयल, अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति मेरठ ओंकार नाथ दुबे, उमेश सारस्वत, नैपाल सिंह, नवनीत कुमार व योगेन्द्र कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल है। पीडी भानु प्रताप सिंह ने मेरठ में 3 साल के कार्यकाल में मिले अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग पर सभी का आभार जताया है। उनका कहना है कि सभी के प्रयास से बेहतर कार्य हुआ है।

chat bot
आपका साथी