संस्कृतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मेरठ : संस्कार भारती मेरठ महिला इकाई ने रविवार को आबूलेन स्थित पीपीपी कांफ्रेंस हॉल में भारत माता पू

By Edited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 08:36 PM (IST)
संस्कृतिक प्रस्तुति से मोहा मन
संस्कृतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मेरठ : संस्कार भारती मेरठ महिला इकाई ने रविवार को आबूलेन स्थित पीपीपी कांफ्रेंस हॉल में भारत माता पूजन एवं वसंत बहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पिंकी राणा एवं शिखा ने भारत माता के चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। अध्यक्ष शैल अग्रवाल ने सभी को चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया। संस्कार वंदना के बाद प्रेरणा, शोभा, विधि, अंजली आदि ने सरस्वती वंदना का गायन किया। इस अवसर पर शास्त्रीय संगीत केंद्र के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। स्वाती शर्मा ने राग केदार का गायन किया। शिखा एवं सिद्धी ने दीवाना मस्ताना पर एवं अंजली ने दादरा गीत हमरी अटरिया पर सुंदर प्रस्तुति दी। साथ ही दस मिनट के कत्थक ऩृत्य ने सभी को मुग्ध कर दिया। इसकी प्रस्तुति यशिका, सिद्धि, व्योमिका, गौरी, व प्रशा वोहरा ने दी। संस्कार भारती द्वारा शास्त्रीय संगीत केंद्र की प्रधानाचार्य सुमन गुप्ता को सम्मानित किया गया। संचालन रीता चट्ठा एवं अनुभा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विमला, कौशल्या, मिथिलेश, नवीता व राधा का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी