बागपत में चुनाव प्रचार में हुए खूनी संघर्ष में पंद्रह लोगों पर मुकदमा, भाजपा नेता को भेजा जेल

बागपत में चुनाव प्रचार के समय ग्राम अहैड़ा के खूनी संघर्ष के मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपित भाजपा नेता को गिरफ्तार किया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:14 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:14 PM (IST)
बागपत में चुनाव प्रचार में हुए खूनी संघर्ष में पंद्रह लोगों पर मुकदमा, भाजपा नेता को भेजा जेल
बागपत में भाजपा नेता को भेजा जेल।

बागपत, जेएनएन। चुनाव प्रचार के समय ग्राम अहैड़ा के खूनी संघर्ष के मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपित भाजपा नेता को गिरफ्तार किया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयकरण सिंह और प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार के राष्ट्रीय सचिव रामपाल पंवार पक्ष के बीच बुधवार को पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष जयकरण सिंह के छोटे भाई एवं प्रधान पद के प्रत्याशी हरकरण सिंह समेत चार लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने प्रत्याशी हरकरण सिंह की तहरीर पर आरोपित भाजपा नेता रामपाल पंवार, उनके तीन बेटे कमल, नवल व शाहिल के अलावा युवक भरत तथा आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली एसआइ मेघराज सिंह का कहना है कि आरोपित रामपाल पंवार को गुरुवार सुबह मकान से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गए। बाकी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। 

chat bot
आपका साथी