तहसील गेट पर रजिस्ट्रार कानूनगो का सनसनीखेज कत्ल

मेरठ : दिल्ली रोड पर कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के आवास से चंद कदमों की दूरी पर तहसील गेट के बाहर रज

By Edited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 01:33 AM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 01:33 AM (IST)
तहसील गेट पर रजिस्ट्रार कानूनगो का सनसनीखेज कत्ल

मेरठ : दिल्ली रोड पर कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के आवास से चंद कदमों की दूरी पर तहसील गेट के बाहर रजिस्ट्रार कानूनगो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीने से सटाकर गोली मारने के बाद हमलावर सरेशाम फरार हो गए। दो महीने बाद 31 दिसंबर को उनके रिटायरमेंट की तारीख थी।

दीनदयाल पुत्र छोटे राम इंचौली थाने के मसूरी गांव के रहने वाले थे। दिल्ली रोड स्थित मेरठ तहसील में डेढ़ साल से रजिस्ट्रार कानूनगो के पद पर तैनात थे। शनिवार को तहसील में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा था। तहसील से घर जाने के लिए दीनदयाल शाम छह बजे निकले थे। जैसे ही वे गेट पर पहुंचे, तभी वहां पहले से खड़े हमलावरों ने सीने से सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस दीनदयाल को अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दीनदयाल की हत्या की सूचना के बाद एसडीएम हर्षिता माथुर, तहसील का स्टाफ और परिजन मोर्चरी पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों और स्टाफ से पूछताछ की है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। वारदात के बाद डीएम बी चंद्रकला और एसएसपी जे रविंदर गौड भी मौके पर पहुंच गए। दीन दयाल के परिजनों को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर तत्काल पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए।

chat bot
आपका साथी