गोडसे की प्रतिमा स्थापना को आज होगा यज्ञ

-प्रतिमा स्थल सील होने के चलते अफसरों की बुद्धि-शुद्धि को होगा यज्ञ मेरठ : नाथूराम गोडसे की प्रतिम

By Edited By: Publish:Fri, 30 Jan 2015 02:10 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jan 2015 06:06 AM (IST)
गोडसे की प्रतिमा स्थापना को आज होगा यज्ञ

-प्रतिमा स्थल सील होने के चलते अफसरों की बुद्धि-शुद्धि को होगा यज्ञ

मेरठ : नाथूराम गोडसे की प्रतिमा स्थापना में पुलिस-प्रशासन के रवैये पर गुरुवार को पदाधिकारियों ने रोष जताया। अखिल भारत ¨हदुस्तान महासभा के महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत ने कहा कि प्रतिमा स्थापना कोई राष्ट्र विरोधी कार्य नहीं है। जनभावनाओं को कुचला जा रहा है। ओम शिव महाकाल समिति के संस्थापक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे अफसरों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन-यज्ञ किया जाएगा। बता दें, पुलिस ने बीते दिनों प्रतिमा स्थल को सील कर दिया था। उधर, गुरुवार रात शारदा रोड पर धारा 144 लागू कर प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

उधर, दूसरी ओर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मो. इमरान ने अपने आवास पर बैठक कर केंद्र सरकार को घेरा। राम मंदिर तो बना नहीं अब गोडसे का मंदिर बनाने की तैयारी है, ये लोग देशभक्त नहीं कहे जा सकते। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने गोडसे की प्रतिमा लगाने के मामले की निंदा की।

विरोध में मेरठ कालेज के बाहर होगा सत्याग्रह

फोटो29एमआरटीपीवीएल 612

कंकरखेड़ा : सरधना रोड स्थित राजा एडवोकेट के आवास पर आयोजित हुई पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड के दर्जा प्राप्त मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। ऐसे में कुछ असमाजिक तत्व गोडसे की मूर्ति लगाकर उनका अपमान कर रहे है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किसी भी सूरत में अपमान नहीं होने दिया जाएगा। गोडसे की मूर्ति का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों को जागरुक करने के लिए तीस जनवरी को मेरठ कॉलेज के बाहर सत्याग्रह करेंगे।

chat bot
आपका साथी