फैक्ट्री मालिक की पत्नी का गला रेतकर लाखों की लूट

मेरठ : तेजगढ़ी के पास शुक्रवार सुबह फैक्ट्री मालिक की पत्नी का गला रेतकर नगदी व जेवर लूट लिया गया। घ

By Edited By: Publish:Sat, 20 Dec 2014 02:15 AM (IST) Updated:Sat, 20 Dec 2014 02:15 AM (IST)
फैक्ट्री मालिक की पत्नी का गला रेतकर लाखों की लूट

मेरठ : तेजगढ़ी के पास शुक्रवार सुबह फैक्ट्री मालिक की पत्नी का गला रेतकर नगदी व जेवर लूट लिया गया। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने मकान में साझीदार के बेटे पर लूट का आरोप लगाया है।

मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी स्थित मकान नंबर 74 में मुकेश शर्मा अपनी पत्नी सुनीता व बच्चों के साथ रहते हैं। प्रवेश विहार में उनकी लाइट स्टोप के नाम से फैक्ट्री है। गुरुवार सुबह उनके तीनों बच्चे स्कूल चले गए। साढ़े आठ बजे मुकेश फैक्ट्री के लिए निकल गए। मुकेश का आरोप है कि करीब नौ बजे मकान के एक हिस्से में रहने वाला बंटी कमरे में पहुंच गया। उसने सुनीता से 10 हजार रुपये की मांग की। इन्कार करने पर दारांती से हमला बोल दिया। आरोप है कि दारांती से गला काट डाला। बेहोश होने पर वह अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये व लाखों का जेवर लूट लिया। कुछ देर बाद होश आने पर सुनीता ने पड़ोसी को सूचना दी। जानकारी पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले के लोगों ने तत्काल महिला को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ मेडिकल सुरेश पचौरी मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। मौके से खूनसनी दारांती व ब्लेड बरामद हुआ है। कमरे में खून बिखरा हुआ है और अलमारी का सामान इधर-उधर था। मुकेश ने बताया कि कई साल पहले दूर के रिश्तेदार अरविंद शर्मा निवासी खरखौदा ने उनके साथ में मकान खरीदा था। पांच माह से मकान के एक हिस्से में उनका बेटा बंटी रह रहा था। वह जेड से एमसीए कर रहा है। आरोप है कि कुछ दिन से वह 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। उसकी मांग पूरी नहीं होने पर उसने वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने भी अपने बयान में बंटी पर हमला व लूटपाट का आरोप लगाया है। पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मकान का विवाद मानकर घटना की जांच कर रही है।

इनका कहना है..

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह कई दिन से महिला से 10 हजार रुपये मांग रहा था। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वंदना मिश्रा, सीओ, सिविल लाइन।

chat bot
आपका साथी