रजिस्ट्रार ने जताया जान को खतरा

मेरठ : चौधरी चरण सिंह विवि के रजिस्ट्रार ने खुद की जान को खतरा जताया है। शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 04:08 AM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 04:08 AM (IST)
रजिस्ट्रार ने जताया जान को खतरा

मेरठ : चौधरी चरण सिंह विवि के रजिस्ट्रार ने खुद की जान को खतरा जताया है। शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर सुरक्षा दिलवाने और दफ्तर के पास फोर्स बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

विवि के डिप्टी रजिस्ट्रार प्रभाष द्विवेदी ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध ठहरा दिया था। इसके चलते 18 नवंबर को कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार के दफ्तर में घुसकर हंगामा किया था। इस मामले में रजिस्ट्रार ने मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को मामले को लेकर कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को रजिस्ट्रार एसएसपी दफ्तर पहुंचे और कप्तान से मुलाकात की। उन्होंने सुरक्षा की मांग की। इतना ही नहीं विवि व दफ्तर और पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की। इस दौरान विवि में चल रहे विवाद पर भी बातचीत की। रजिस्ट्रार ने बताया कि कर्मचारी जबरन अपनी बात पर अड़ रहे हैं। वहीं कर्मचारियों की नियुक्ति करने वाली कमेटी पर कार्रवाई के सवाल पर रजिस्ट्रार चुप हो गए। एसएसपी ओंकार सिंह ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी