टाटा ऐस व कार में भिड़ंत, एक घायल

मेरठ : सिवाया गांव के सामने गुरुवार दोपहर डिवाइडर तोड़कर बनाए गए कट के कारण छोटे हाथी व अल्टो कार में

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 01:50 AM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 01:50 AM (IST)
टाटा ऐस व कार में भिड़ंत, एक घायल

मेरठ : सिवाया गांव के सामने गुरुवार दोपहर डिवाइडर तोड़कर बनाए गए कट के कारण छोटे हाथी व अल्टो कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मैजिक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल कर्मियों ने उसे पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

माधवपुरम निवासी योगेंद्र गुरुवार को पड़ोसी अशोक के खिलौने भरकर अपने टाटा ऐस पिकअप नंबर यूपी 15 टी 0864 से मुजफ्फरनगर जा रहा था। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में वह अवैध रूप से तोड़े गए डिवाइडर से गाड़ी को सिवाया-भराला मार्ग से निकालने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान दौराला की ओर से आ रही अल्टो कार यूपी 15 एके 1730 टाटा ऐस से भिड़ गई। योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस कर्मियों ने घायल को पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

अल्टो कार चालक मेरठ शास्त्री नगर निवासी विवेक गुप्ता ने बताया कि टाटा ऐस चालक अचानक हाइवे पार कर उनकी कार के सामने आ गया। उधर, टोल प्लाजा के हाइवे पैट्रोलिंग मैनेजर आरपी सिंह राणा व टोल सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि ग्रामीणों व वाहन चालकों ने अवैध रूप से डिवाइडर तोड़कर कट बना लिया है। वाहन चालक चंद रुपये बचाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। यहां अब तक सात से अधिक मौत हो चुकी हैं, जबकि भगवती कॉलेज के सामने पचास मीटर दूरी पर ही यू टर्न बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी