CAA Protest : कड़ी सुरक्षा के बीच अदा कर दी गई जुमे की नमाज, बनी रही शांति Meerut News

नागरिक सुरक्षा कानून (सीएए) के विरोध में हिंसा के बाद जनपद की 105 मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा से नमाज अदा कराई। हिंसाग्रस्‍त क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 28 Dec 2019 09:53 AM (IST) Updated:Sat, 28 Dec 2019 09:53 AM (IST)
CAA Protest : कड़ी सुरक्षा के बीच अदा कर दी गई जुमे की नमाज, बनी रही शांति Meerut News
CAA Protest : कड़ी सुरक्षा के बीच अदा कर दी गई जुमे की नमाज, बनी रही शांति Meerut News

मेरठ, जेएनएन। नागरिक सुरक्षा कानून (सीएए) के विरोध में हिंसा के बाद जनपद की 105 मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा से नमाज अदा कराई। हिंसाग्रस्‍त क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही। एडीजी से लेकर कमिश्नर तक 40 गाड़ियों के काफिले के साथ दिनभर सड़क पर भ्रमण करते रहे। बाद में अफसरों ने मौअज्जिज लोगों को शांति व्यवस्था बनाने के लिए बधाई दी।

छह लोगों की हो गई थी मौत

गत शुक्रवार को नमाज के बाद शहर में आठ स्थानों पर एक साथ हिंसा हो गई थी, जिसमें करीब छह लोगों की मौत हुई, तीन पुलिसकर्मियों को गोल लगी थी। उसी से सबक लेते हुए पुलिस ने पिछले तीन दिनों से सुरक्षा के कड़े इंतजाम शुरू कर दिए थे। शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में रातभर शांति समिति की बैठक की गई। शुक्रवार की सुबह पुलिस के साथ मौअज्जिज लोगों का काफिला सड़क पर आ गया था। शहर के सभी बाजार खुले रहे।

ऐसे रहा सुरक्षा इंतजाम

शहर की जामा मस्जिद, चूने वाली मस्जिद, गोलकुआं, शाहपीर गेट, जामुन वाली मस्जिद, पूर्वा इलाही बख्श, गुदड़ी बाजार, हाशिमपुरा, अख्तर और पत्थर वाली मस्जिद समेत 87 और देहात की 18 मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा कराई गई। सुबह से ही एडीजी प्रशांत कुमार, डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी एक गाड़ी में सवार होकर करीब 40 वाहनों के काफिले के साथ शहर में व्यवस्था का जायजा लेते रहे। दोपहर बाद एडीजी दूसरे जनपदों में निकल गए। इसके बाद काबिले का नेतृत्व कमिश्नर अनीता सी मेश्राम और आइजी आलोक सिंह ने किया। करीब पांच बजे के बाद अफसर निकल गए। उसके बाद भी मुख्य प्वाइंटों पर फोर्स के साथ एसपी सिटी अखिलेश नारायण, एडीएम सिटी अजय तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडेय सहित अन्‍य अफसर रहे तैनात।

इनका कहना है

जुमे की नमाज को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। मौअज्जिज लोगों को साथ लेकर पुलिस ने ड्यूटी की। सुबह ही शहर का माहौल रोजाना की तरह था। सभी लोग नमाज अदा करने के बाद अपने घर और प्रतिष्ठानों पर शांति से लौट गए। शहर में अभी भी अलर्ट जारी है। संवेदनशील प्वाइंटों पर ड्यूटी जारी रहेगी।

- प्रशांत कुमार, एडीजी 

chat bot
आपका साथी