योगी सरकार बदल रही भर्तियों का परिणाम : अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ¨सह यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाया कि वह भर्तियों का परिणाम बदल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Dec 2018 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 20 Dec 2018 06:28 PM (IST)
योगी सरकार बदल रही भर्तियों का परिणाम : अखिलेश
योगी सरकार बदल रही भर्तियों का परिणाम : अखिलेश

जागरण संवाददाता, मऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ¨सह यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाया कि वह भर्तियों का परिणाम बदल रही है। इसका कारण भी बताया कि यह सरकार नहीं चाहती कि पिछड़ी जातियों के लोग नौकरी पाएं। यह सरकार केवल कुछ जातियों की भलाई के लिए काम कर रही है। भाजपा केंद्र और राज्य में केवल जाति और धर्म के नाम पर राजनीति और शासन कर रही है। इस सरकार ने हर वर्ग के लोगों को धोखा दिया है। इनके दोगुनी आय के छलावे से दुखी किसान आत्महत्या कर रहा है। भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में 40 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली है। अगले छह महीने बाद केंद्र में समाजवादियों की सरकार आने जा रही है। इन्हें हराने का फंडा समाजवादियों ने खोज लिया है। ये झूठ कहते हैं 'सबका साथ-सबका विकास' और हम कहते हैं 'हम लेंगे सबका साथ, फिर करेंगे हिसाब-किताब'। इसका उदाहरण गोरखपुर, फूलपुर और कैराना में दिखा चुके हैं। वे गुरुवार को शहर से सटे खालिसपुर में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के तत्वावधान में आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन स्वाभिमान रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने जितनी भी जनसुविधाओं की योजनाएं चलाई थीं, इस सरकार ने सब बंद कर दिए। माताओं-बहनों को पांच सौ रुपया प्रतिमाह मिलने वाली समाजवादी पेंशन, लैपटाप योजना सब बंद कर दिया। हमारी सरकार फिर आई तो समाजवादी पेंशन दो हजार रुपया कर देंगे। कहा कि भाजपा सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। समाजवादी पार्टी ने सबसे बड़ी सड़क पूर्वांचल एक्सप्रेस बनवाना शुरू किया था, अब भाजपा के प्रधानमंत्री उसका शिलान्यास कर रहे हैं। एक भी बिजली यूनिट नहीं बनवाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान की जातियां बताते हैं। हर ओर अपराध चरम पर है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा नेताओं के लोग खुलेआम अपराधों को बढ़ावा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री तो सदन में कहते हैं कि अपराधियों को ठोंको, मगर उनके लोग पुलिस वालों को ही ठोंक दे रहे हैं। इन लोगों का सिर्फ एक ही मकसद है पिछड़ों को आपस में लड़ाकर और बांट कर रखना। भाजपा के लोग कहते हैं कि पिछड़ों की आबादी गिनवाएंगे। हम कहते हैं कि केवल पिछड़ों की ही नहीं, सबकी आबादी गिनी जाय और जो लोग जितनी संख्या में हैं, उनको उनकी आबादी के हिसाब से सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने आने वाले चुनाव में सभी पिछड़ी जातियों के लोगों को एकजुट होकर वोट देने को कहा ताकि भाजपा सरकार को हटाया जा सके। रैली का उद्घाटन करते हुए जनवादी पार्टी सो. के अध्यक्ष डा. संजय ¨सह चौहान ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने दलितों, पिछड़ों को जो न्याय देने का वादा किया था, उसमें केवल धोखा दिया है। पू्र्वांचल का पिछड़ा समाज 2019 के चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगा।

chat bot
आपका साथी