गांवों में नहीं दिख रहा है पॉलीथिन पर प्रतिबंध

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : यूं तो प्लास्टिक पर प्रतिबंध पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा लगा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 10:37 PM (IST)
गांवों में नहीं दिख रहा है पॉलीथिन पर प्रतिबंध
गांवों में नहीं दिख रहा है पॉलीथिन पर प्रतिबंध

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : यूं तो प्लास्टिक पर प्रतिबंध पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा लगा दिया गया है परंतु ब्लाक क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों को अतिरिक्त आदेश की दरकार है। ऐसे अधिकारियों के लापरवाह रवैये के चलते प्रतिबंध बेअसर दिखाई पड़ रहा है। सही मायने में पॉलीथिन लोगों के लिए जितनी अधिक सुविधाजनक है, उससे कहीं अधिक समस्या खड़ी कर रही है।

पॉलीथिन का कचरा मानव जीवन के लिए भी बहुत घातक है। भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भी सामने आ सकते हैं, यह सभी को पता है। इसके बावजूद गांव में प्लास्टिक प्रतिबंध का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। मुहम्दाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के अतरारी व खैराबाद गांव के मुहल्लों व बाजारों से खरीद कर लाई गई पॉलिथीन का प्रयोग कर सड़क के किनारे फेंक दी जाती है। इससे प्लास्टिक के कूड़े का ढेर दिखाई देता है। उक्त गांव में प्लास्टिक प्रतिबंध के बावजूद भी दुकानदार खुलेआम बिक्री तथा प्रयोग कर रहे हैं। इससे पर्यावरण पूरी तरह से दूषित हो रहा है। प्रतिबंध का असर जरा भी गांव में नहीं दिखाई दे रहा है। यहां के बुनकरों ने मांग किया है कि प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है इस पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। पॉलीथिन प्रतिबंध को लेकर गांव में कोई मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश जारी नहीं हुआ है। यदि इस तरह का निर्देश मिलेगा तो उस का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।

-देवकुमार चतुर्वेदी, खंड विकास अधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना।

chat bot
आपका साथी