ताला तोड़कर चोरों ने किया एक लाख का माल पार

शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के करमी गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों में ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये का माल पार कर दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 09:18 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 09:18 PM (IST)
ताला तोड़कर चोरों ने किया एक लाख का माल पार
ताला तोड़कर चोरों ने किया एक लाख का माल पार

जागरण संवाददाता, चिरैयाकोट (मऊ) : शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के करमी गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों में ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये का माल पार कर दिए।

गांव निवासी विनोद सिंह के घर में उनकी बेटी के विवाह की तैयारियां चल रही थीं। इसके लिए गहने कपड़े जुटाए जा रहे थे। रात में छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। घर में घुसने के बाद सभी कमरों की कुंडी बाहर से लगा दी। एक कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखे बाक्स को उठा ले गए। लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में वह सुबह टूटा मिला। उस बाक्स में रखी सोने की एक चेन, एक जोड़ी कान का झाला, दो अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल और 3 हजार रुपये नगदी चोर निकाल ले गए थे। लगभग एक लाख रुपये का माल उनके हाथ लगा।

चोर यहीं नहीं रुके, उनके घर से ठीक 100 मीटर दूर राणा सिंह के घर में घुसे। चोरों ने उनके भी कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा बक्सा उठा ले गए। हालांकि उस बक्से में केवल कंबल और गद्दा ही रखा था। वह बक्सा भी उसी खेत में सुबह टूटा मिला। उसमे केवल कपड़े पड़े थे। पीड़ित परिवारों को चोरी की जानकारी रात में ही हो गई। रात को पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पर रात में बक्से के कोई पता नहीं चला। सुबह एक किसान ने बक्सा खेत में होने की जानकारी दी। शनिवार की सुबह  थानाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को बुलाया परंतु कोई सफलता नहीं मिली। बक्से से गहने और रुपये गायब थे। क्षेत्र में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।  दो माह में हुई आधा दर्जन चोरियों का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। 

chat bot
आपका साथी