प्रचंड हुई हवा की चाल, लोग निढाल

हर दिन मौसम का रंग प्रचंड होता जा रहा है। रविवार को पारा लगातार दूसरे दिन भी 43 डिग्री के पार अपनी बढ़त बररकरार रखा। हवा की चाल और तेज हुई तो आसमान से बरसते अंगारों को लेकर चलती लू से सभी दिशाएं धधक उठीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Apr 2019 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 28 Apr 2019 10:25 PM (IST)
प्रचंड हुई हवा की चाल, लोग निढाल
प्रचंड हुई हवा की चाल, लोग निढाल

जागरण संवाददाता, मऊ : हर दिन मौसम का रंग प्रचंड होता जा रहा है। रविवार को पारा लगातार दूसरे दिन भी 43 डिग्री के पार अपनी बढ़त बररकरार रखा। हवा की चाल और तेज हुई तो आसमान से बरसते अंगारों को लेकर चलती लू से सभी दिशाएं धधक उठीं। 26 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों के कदम उखाड़ दिए तो बाहर खड़ी दोपहिया गाड़ियां हवा के साथ झूलती नजर आईं। अलसुबह से ही धूप और हवा के प्रचंड समागम से गर्मी में बेतहाशा वृद्धि हुई। वातावरण में शुष्कता बढ़ती गई और नमी घटकर महज नौ फीसद रह गई। गर्मी के मौसम से बचने के सभी उपाय बेअसर साबित होते रहे।

गत दिन की अपेक्षा अधिकतम तापमान में गिरावट होने के बाद भी बदली हवा ने दिनभर लोगों को परेशान कर दिया। इससे वातावरण की आ‌र्द्रता में भी व्यापक वृद्धि हुई। छुट्टी का दिन होने के कारण घरों में मौसम से बचाव के किए गए सभी उपाय बेअसर नजर आए। बाजारों में चहल-पहल भी कम रही।

नित्यप्रति प्रचंड होते जा रहे मौसमी मिजाज से लोग काफी परेशान हैं। घर हों या बाहर तपन पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप का रूप और भी बदरूप होता चला गया। दोपहर होते-होते बाहर निकलते ही चेहरा झुलस जा रहा था। आग उगलते आसमान और तेज हवाओं के झकोरे तन-बदन जला रहे थे।। तेज धूप में जोर से बहने वाली हवा आराम की जगह परेशानी का ही कारण बनी रही। बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था, फिर भी मजबूरी में लोगों को अपना काम करना ही था। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों व महिलाओं को हुई। उनके स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों में बेचैनी बनी रही। इस मौसम में पंखा, कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। विद्यालयों में छात्र उपस्थिति काफी कम

मधुबन, मऊ : मौसम के इस प्रचंड रूप के चलते बात चाहे सरकारी विद्यालयों की हो या निजी विद्यालयों की हर जगह नजारा एक जैसा रह रहा है। शनिवार से ही उपस्थिति आधा से कम हो गई है। आकाश से बरसते अंगारों के बीच लोग अपने पाल्यों को स्कूल भेजने में भय खा रहे हैं। तीखी धूप शरीर को भेद डाल रही है तो दहकती हवा पूरे शरीर को झुलसा रही है। ऐसे में अभिभावक खुद ही अपने बच्चों को स्कूल भेजने से मना कर दे रहे हैं। कहते है कि जान है तो जहान है। अन्य जनपदों में तो मौसम का हाल देखते हुए प्राथमिक विद्यालयों का शेड्यूल बदल कर सुबह 7.00 बजे से 11 बजे तक कर दिया गया है, परंतु अपने जनपद में अभी वहीं समय रखने से ठीक दुपहरिया में लौटने वालें बच्चों को हाल देख लोग सहम जा रहे हैं। आसमान से बरस रही है आग

जासं,रविवार को पारा लगातार दूसरे दिन भी 43 डिग्री के पार अपनी बढ़त बररकरार रखा। नदवासराय (मऊ) : इन दिनों दोपहर में अंगारे बरस रहे हैं। इसके चलते ऐसे में 10 बजे के बाद घर से नहीं निकलना ही लोग उचित समझ रहे हैं। दोपहर में स्थानीय बाजार नदवासराय, वलीदपुर, कोइरियापार, देवलास, भातकोल आदि में सन्नाटा छा जा रहा है। वहीं दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौटते छात्रों की हिम्मत जवाब दे रही है। गर्मी से लोग दोपहर में चलने से पहरेज कर रहे है।

chat bot
आपका साथी