पुल से नदी में कूदा किशोर, डूबने से हुई मौत

दोस्तों संग नहाने गया किशोर की पुल से खुखुंदवा स्थित छोटी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:27 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:27 PM (IST)
पुल से नदी में कूदा किशोर, डूबने से हुई मौत
पुल से नदी में कूदा किशोर, डूबने से हुई मौत

जागरण संवाददाता, पूराघाट (मऊ) : दोस्तों संग नहाने गया किशोर की पुल से खुखुंदवा स्थित छोटी सरयू नदी में कूदने के बाद डूब जाने से मौत हो गई। दोस्तों ने घटना की जानकारी उसके स्वजन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला जा सका लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

कोपागंज कस्बा के जुम्मनपुरा निवासी 13 वर्षीय रेयाज सुबह लगभग दस बजे अपने दोस्तों के संग सरयू में नहाने के लिए गया था। नहाने के लिए उसने पुल से नदी में छलांग लगाई लेकिन वह गहरे पानी में चले जाने के बाद बाहर नहीं आ सका। साथ गए दोस्त काफी देर बाद उसके पानी से बाहर न आने पर घबरा कर भागते हुए उसके घर गए और स्वजन को घटना से अवगत करवाया। जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंच किशोर की तलाश करने लगे। नदी में पानी ज्यादा होने पर खोजबीन में दिक्कत आ रही थी। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर कुछ दूरी पर मिला लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थी। उधर सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन कर लोगों से पूछताछ की। बाद में पंचनामा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। किशोर की मौत उसकी मां का जहां रो रोकर बुरा हाल है, वहीं स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

chat bot
आपका साथी