बना रहे ऐसा ही सहयोग तो हमेशा रहेगी शांति

मुहर्रम सकुशल संपन्न होने पर उपजिलाधिकारी व सीओ ने व्यवस्था में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों व आमजन का धनयवाद ज्ञापित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 04:32 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 04:32 PM (IST)
बना रहे ऐसा ही सहयोग तो हमेशा रहेगी शांति
बना रहे ऐसा ही सहयोग तो हमेशा रहेगी शांति

जासं, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : मुहर्रम सकुशल संपन्न होने पर शनिवार को उपजिलाधिकारी हरिराम यादव तथा पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से पुलिस व प्रशासन के सहयोग में लगे हुए अधिकारी व कर्मचारियों एवं यहां की जनता को धन्यवाद दिया।

श्री यादव ने कहा कि आप सभी के सहयोग से यह पर्व कुशल पूर्वक संपन्न हुआ। एसडीएम ने यहां के विभिन्न गांव एवं मोहल्लों से निकली कुल 70 ताजियों के अंजुमनो का भी आभार प्रकट किया। कहा कि इस क्षेत्र के ¨हदू लोगों ने भी ताजिया के जुलूस का परंपरा का स्वागत कर शांति और सौहार्द को बनाए रखने में सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी