जमीनी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल

जासं घोसी (मऊ) कोतवाली अंतर्गत रघौली क्षेत्र के नथनपुरा में रविवार की सुबह लगभग छह बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी एवं डंडे चले। एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने 11 के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। समाचार दिए जाने तक दूसरे पक्ष ने घटना के बाबत तहरीर नहीं दिया है। नथनपुरा निवासी गुलाबी देवी एवं राजेश राजभर के बीच जमीनी विवाद है। यह विवाद दीवानी न्यायालय में लंबित है। रविवार की सुबह लगभग छह बजे राजेश एवं अन्य विवादित जमीन में खुदाई कर रहे थे। गुलाबी एवं उसके पक्ष के लोगों ने मना किया। बात गाली गलौज एवं धमकी से आगे बढ़ी। राजेश सुरेश परमेश अभिषंक चंदन अविनाश नितीश सतीश चंद एवं सोनू सहित दो महिलाओं ने मारपीट कर श्यामकुंवर गुलाबी रामकुंवर विजय कुमार सुनीता देवी संगीता देवी एवं सुनीता को घायल कर दिया। गंभीर चोट के कारण श्यामकुंवर मौके परा ही बेहोश हो गया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Mar 2020 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 06:10 AM (IST)
जमीनी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल
जमीनी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल

जासं, घोसी (मऊ) : कोतवाली अंतर्गत रघौली क्षेत्र के नथनपुरा में रविवार की सुबह लगभग छह बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी एवं डंडे चले। एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने 11 के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। समाचार दिए जाने तक दूसरे पक्ष ने घटना के बाबत तहरीर नहीं दी है। नथनपुरा निवासी गुलाबी देवी एवं राजेश राजभर के बीच जमीनी विवाद है। यह विवाद दीवानी न्यायालय में लंबित है। रविवार की सुबह लगभग छह बजे राजेश एवं अन्य विवादित जमीन में खुदाई कर रहे थे। गुलाबी एवं उसके पक्ष के लोगों ने मना किया। बात गाली गलौज एवं धमकी से आगे बढ़ी। राजेश, सुरेश, परमेश, अभिषंक चंदन, अविनाश, नितीश, सतीश चंद एवं सोनू सहित दो महिलाओं ने मारपीट कर श्यामकुंवर, गुलाबी, रामकुंवर, विजय कुमार, सुनीता देवी, संगीता देवी एवं सुनीता को घायल कर दिया। गंभीर चोट के कारण श्यामकुंवर मौके परा ही बेहोश हो गया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

chat bot
आपका साथी