ब्लाक स्तर तक पहुंचने की कवायद में सेकुलर मोर्चा

नवगठित राजनीतिक दल समाजवादी सेकुलर मोर्चा ने शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल ¨सह यादव के प्रथम आगमन पर भीड़ जुटाकर एक राजनीतिक बहस छेड़ दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 06:27 PM (IST)
ब्लाक स्तर तक पहुंचने की कवायद में सेकुलर मोर्चा
ब्लाक स्तर तक पहुंचने की कवायद में सेकुलर मोर्चा

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : नवगठित राजनीतिक दल समाजवादी सेकुलर मोर्चा ने शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल ¨सह यादव के प्रथम आगमन पर भीड़ जुटाकर एक राजनीतिक बहस छेड़ दिया है। उधर भीड़ से गदगद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सड़क पर औपचारिक माल्यार्पण एवं स्वागत से परे हटकर डाक बंगला में कार्यकर्ताओं से वार्ता किया। मीडिया से वार्ता कर अपनी प्राथमिकता गिनाया तो विधानसभा क्षेत्र, ब्लाक एवं बूथ स्तर तक संगठन खड़ा किए जाएने का दावा भी किया। इस कार्यक्रम के आयोजक विद्युत प्रकाश यादव एवं जिलाध्यक्ष विजयशंकर यादव समाजवादी सेकुलर मोर्चा का समूचे जिले में विस्तार और वास्तविक स्वरूप में निखार आना बाकी बताते हैं।

दरअसल दोहरीघाट में शनिवार को महज दो ही ब्लाकों के कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही। संगठन अभी जिले के शेष ब्लाकों में आकार नहीं ले सका है। पूर्व प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव ने दोहरीघाट में महज फतेहपुर मंडाव एवं बड़रांव के कार्यकर्ताओं की उपस्थित के बावजूद अपार भीड़ होने का तर्क देते हुए कहा कि हरेक ब्लाक में इसी तर्ज पर संगठन खड़ा करने की जिलाध्यक्ष श्री यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के वक्तव्य को प्रस्तुत करते हुए कहते हैं कि सेकुलर मोर्चा में हरेक उस कार्यकर्ता का स्वागत है जिसे उसके दल में उसकी निष्ठा को दरकिनार कर अपमान का घूंट पीना पड़ा हो। पूर्व प्रमुख श्री यादव कहते हैं कि सम्मान से वंचित हरेक राजनीतिक कार्यकर्ता का स्वागत है। उन्होंने विभिन्न दलों से त्यागपत्र देकर तमाम दिग्गज कार्यकर्ताओं के सेकुलर मोर्चा में शामिल होने का दावा किया है। बहरहाल इन दावों में दम हो या नहीं पर इस दल को लेकर अब चट्टी चौराहे पर चर्चा होने लगी है।

chat bot
आपका साथी