खपरैल के कच्चा मकान ढहा, हजारों का सामान नष्ट

जागरण संवाददाता कोपागंज/नौसेमरघाट (मऊ) कोपागंज थाना क्षेत्र के जहनियांपुर गांव की अनुसू

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 07:08 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 07:08 PM (IST)
खपरैल के कच्चा मकान ढहा, हजारों का सामान नष्ट
खपरैल के कच्चा मकान ढहा, हजारों का सामान नष्ट

जागरण संवाददाता, कोपागंज/नौसेमरघाट (मऊ) : कोपागंज थाना क्षेत्र के जहनियांपुर गांव की अनुसूचित बस्ती में शनिवार की देर रात अचानक खपरैल के तीन कमरों वाला रिहायशी मकान ढह गया और परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। मकान ढहने से हजारों रुपये गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचा और क्षति का आकलन करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी।

शनिवार को रात सुनील कुमार पुत्र प्रभाकर, पत्नी व दो बच्चों के साथ गर्मी के कारण कच्चे मकान के बाहर सोए थे। इसी दौरान सुनील का रिहायशी खपरैल के तीन कमरों वाला मकान अचानक तेज आवाज के साथ ढह गया। आवाज सुनकर सुनील की जब नींद खुली तो उसके होश उड़ गए। अफरा-तफरी के बीच लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह कुछ दबे सामान को बाहर निकाला लेकिन सारा गृहस्थी का सामान दबकर बर्बाद हो गया। मकान के गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

chat bot
आपका साथी