हड़ताल के चलते धान की खरीदारी ठप

चंदौली की घटना को लेकर विपणन शाखा कर्मियों की हड़ताल का असर दूसरे भी दिन रहा। किसान क्रय केंद्र पर धान विक्रय करने के लिए ठंड के मौसम में ट्रैक्टर ट्राली के साथ डंटे रहे लेकिन खरीदारी न होने से उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Jan 2022 08:16 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jan 2022 08:16 PM (IST)
हड़ताल के चलते धान की खरीदारी ठप
हड़ताल के चलते धान की खरीदारी ठप

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : चंदौली की घटना को लेकर विपणन शाखा कर्मियों की हड़ताल का असर दूसरे भी दिन रहा। किसान क्रय केंद्र पर धान विक्रय करने के लिए ठंड के मौसम में ट्रैक्टर ट्राली के साथ डंटे रहे लेकिन खरीदारी न होने से उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित विपणन शाखा पर धान की खरीद बेहतर होती देखकर क्षेत्र के किसानों की विपणन शाखा पैदावार विक्रय करने के लिए पहली पसंद है।

वहीं टोकन व्यवस्था होने की वजह से खरीदारी धीमी गति से चल रही है। इसका प्रतिफल है कि किसानों का हमेशा जमावड़ा लगा रह रहा है। इसी बीच हड़ताल के चलते दो दिन से खरीद पूरी तरह ठप हो गई है। उधर मजबूरी में किसान प्रतिकूल मौसम का सामना करते हुए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी