बाढ़ कटान का नहीं कोई इंतजाम

मऊ मधुबन के बिद टोलिया धरमपुर गांव में बाढ़ के कटान के कटान का कोई इंतजाम नहीं किया गया। इससे क्षेत्र के लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति गुस्सा व्याप्त है। मंगलवार को फूलन सेना के नेतृत्व में बिद टोलिया के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और तत्काल स्थाई निदान की मांग की गई। चेतावनी दी कि अगर बाढ़ कटान का निदान नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन को विवश होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jan 2020 06:07 AM (IST)
बाढ़ कटान का नहीं कोई इंतजाम
बाढ़ कटान का नहीं कोई इंतजाम

जागरण संवाददाता, मऊ : मधुबन के बिद टोलिया धरमपुर गांव में बाढ़ के कटान के कटान का कोई इंतजाम नहीं किया गया। इससे क्षेत्र के लोगों का शासन -प्रशासन के प्रति गुस्सा व्याप्त है। मंगलवार को फूलन सेना के नेतृत्व में बिद टोलिया के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और तत्काल स्थाई निदान की मांग की गई। चेतावनी दी कि अगर बाढ़ कटान का निदान नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन को विवश होंगे।

फूलन सेना का कहना है कि विगत बाढ़ के दौरान चलाए जा रहे सत्याग्रह के दौरान वन मंत्री दारा सिंह चौहान एवं डीएम मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही प्रभावी इंतजाम किए जाएंगे। अब बरसात के साथ पूरा ठंड बीतने की ओर है लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। फूलन सेना के महासचिव मुखदेव साहनी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए आठ जनवरी से गांव में धरना शुरू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अमरजीत यादव, डा. गोपाल राम, रामबली निषाद, श्रीकांत राम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी