अनुराग सिंह चुने गए हेड ब्वाय व प्रतिज्ञा हेड गर्ल

किंग्स इडेन स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई 76वां स्वतंत्रता दिवस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2022 07:30 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 07:30 PM (IST)
अनुराग सिंह चुने गए हेड ब्वाय व प्रतिज्ञा हेड गर्ल
अनुराग सिंह चुने गए हेड ब्वाय व प्रतिज्ञा हेड गर्ल

अनुराग सिंह चुने गए हेड ब्वाय व प्रतिज्ञा हेड गर्ल

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल सदरपुर गालिबपुर में नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा, चेयरमैन डा. प्रवीण मद्धेशिया, डायरेक्टर डा. मोनिका गुप्ता आादि ने भारत माता एवं सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।। इस मौके पर डा. प्रवीण मद्धेशिया, डा. मोनिका व प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा ने देश के अमर सपूतों के बलिदानों को याद किया। विद्यालय द्वारा चुने गए हेड ब्वाय अनुराग सिंह, हेड गर्ल प्रतिज्ञा राय तथा अन्य प्रतिभागियों को शाहिद इकबाल द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। बच्चों ने ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने का शपथ लिया । इस अवसर पर एचआर आदर्श दुबे, रामशरण चौहान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी