बेमकसद साबित हो रहा काछीकला विद्युत सब स्टेशन

कोपागंज विकासखंड के काछीकला गांव में 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन छह महीने से बनकर तैयार है। बावजूद इसके विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक चालू नहीं हो सका है। इससे आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विद्युत स्टेशन को चालू करने के लिए थोड़ा ही कार्य शेष है लेकिन वही कार्य करने में विभगीय अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:25 AM (IST)
बेमकसद साबित हो रहा काछीकला विद्युत सब स्टेशन
बेमकसद साबित हो रहा काछीकला विद्युत सब स्टेशन

जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज विकासखंड के काछीकला गांव में 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन छह महीने से बनकर तैयार है। विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक चालू नहीं हो सका है। इससे आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष की कोशिश पर वर्ष 2012-13 में सपा सरकार में काछीकला में सब स्टेशन बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। क्षेत्रीय विधायक ने 2015 में इसका शिलान्यास किया लेकिन एक वर्ग के विरोध-प्रदर्शन के बाद काम ठंडे बस्ते में चला गया। 2018 में भाजपा के क्षेत्रीय सांसद एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर उक्त स्थान पर फिर से शिलान्यास की बात कही। उसी वर्ष जिलाधिकारी ने आदेश पारित कर पुलिस प्रशासन की देखरेख में फिर से शिलान्यास करवाया जिसके एक वर्ष के भीतर 33 केवीए का सब स्टेशन बनकर तैयार हो गया। अधीक्षण अभियंता एसके सरोज का कहना है कि खेतों में फसलें खड़ी हैं। फसल कटते ही खंभे लगाने का कार्य शुरू किया जाए।

chat bot
आपका साथी