गणपति बप्पा मोरया की अनुगूंज

स्थानीय बाजार में रतनपुरा-भीमपुरा रोड पर गणपति बप्पा सेवा समिति द्वारा गणपति की प्रतिमा प्रतिस्थापित कर सुबह-शाम भव्य आरती की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 05:13 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 05:13 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया की अनुगूंज
गणपति बप्पा मोरया की अनुगूंज

जासं, रतनपुरा (मऊ) : क्षेत्र में गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तुम जल्द आ की अनुगूंज सुनाई देने लगी है। स्थानीय बाजार में रतनपुरा-भीमपुरा रोड पर गणपति बप्पा सेवा समिति द्वारा गणपति की प्रतिमा प्रतिस्थापित कर सुबह-शाम भव्य आरती की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति का पूजन-अर्चन कर अपने को धन्य मान रहे हैं। समिति के अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में बाल गणपति समिति द्वारा भी बाजार के पश्चिमी छोर पर गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां पर भी गणपति के पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। दुर्गाप्रसाद गुप्त के नेतृत्व में कार्यक्रम चल रहा है। संपूर्ण क्षेत्र गणपतिमय हो गया है।

chat bot
आपका साथी