कुत्तों के हमले से शुतुरमुर्ग को ग्रामीणों ने बचाया

स्थानीय तहसील क्षेत्र के नरायनपुर तालरतोय के तटवर्ती क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह कुत्तों के हमले से शुतुरमुर्ग को बचाते हुए ग्रामीणों ने उसको पुलिस को सौप दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 07:53 PM (IST)
कुत्तों के हमले से शुतुरमुर्ग को ग्रामीणों ने बचाया
कुत्तों के हमले से शुतुरमुर्ग को ग्रामीणों ने बचाया

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र के नरायनपुर तालरतोय के तटवर्ती क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह कुत्तों के हमले से शुतुरमुर्ग को बचाते हुए ग्रामीणों ने उसको पुलिस को सौप दिया।

क्षेत्र के उसुरी पोखरा निवासी विक्रम व र¨वद्र राजभर शुक्रवार की सुबह नरायनपुर तालरतोय के तटवर्ती क्षेत्र में गए  थे। वहां कुत्तों द्वारा एक पक्षी को काटते हुए देखकर पक्षी को कुत्तों के हमले से बचाया और उसे  अपने घर लें आए। पक्षियों की प्रजाति से अलग होने के कारण यह पक्षी ग्रामीणों में कौतुहल का विषय बन गया था। इसे  देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ जुट गई थी। इसमें पक्षियों के बारे में जानकार ग्रामीणों ने पहचानते हुए शुतुरमुर्ग बताते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी अजय शंकर शुक्ल के निर्देश पर वन रक्षक जंगबहादुर यादव व श्रीकांत यादव के साथ वाचर केदार मौके पर पहुंच गए तथा ग्रामीणों से शुतुरमेुर्ग को कब्जे में ले लिया।

chat bot
आपका साथी