जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

मरीज की शिकायत पर जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Apr 2020 07:10 PM (IST) Updated:Thu, 30 Apr 2020 07:10 PM (IST)
जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, मऊ : महिला अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज ने गंभीर हालत होने के बाद भी चिकित्सक की अनुपस्थिति और ब्लड की कमी जिलाधिकारी से किया। महिला की शिकायत पर जिलाधिकारी ने देर रात अस्पताल की निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती महिला को ब्लड उपलब्ध कराया तथा उसका कुशलक्षेम भी जाना। डीएम के निरीक्षण से हड़कंप की स्थिति बनी रही।

बुधवार की देर रात करीब आठ बजे जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने भर्ती महिला मरीज 22 वर्षीय लालसा की शिकायत पर अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला की शिकायत थी कि उसके इलाज में लापरवाही की जा रही है और उसको ब्लड की भी जरूरत है, जबकि अस्पताल के लोगों का कहना है कि ब्लड नहीं है। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने मरीज का हाल जाना तथा ड्यूटी रजिस्टर चेक किया। गायब मिली चिकित्सक को अनुपस्थित किया। महिला की शिकायत पर उसको ब्लड उपलब्ध कराया गया। दरअसल महिला को जो फतेहपुर मंडाव की रहने वाली है। प्रसव पीड़ा के बाद महिला को स्थानीय सीएचसी पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसको जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर उसको तत्काल भर्ती तो कर लिया गया, लेकिन कुछ देर बाद भी जब कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा तो महिला ने जिलाधिकारी को इसकी शिकायत किया। भर्ती महिला की सभी समस्याओं का निराकरण करने के बाद जिलाधिकारी वहां से गए।

chat bot
आपका साथी