आरएसएस के विचारों को लागू कर रही भाजपा सरकार

नागरिकता संशोधन बील के बनाए संविधान को हटाकर आर एस एस के विचार को भाजपा सरकार द्वारा लाये जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगला से बाल निकेतन तिराहे तब जुलूस निकालकर भारत का संविधान जिदाबाद था और रहेगा-संघ के विधान का भारत संविधान नहीं बनेगा के नारे लगाते हुए कांग्रेसजनों ने केंद्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 07:44 PM (IST)
आरएसएस के विचारों को लागू कर रही भाजपा सरकार
आरएसएस के विचारों को लागू कर रही भाजपा सरकार

जागरण संवाददाता, मऊ : नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगला से बाल निकेतन तिराहे तक जुलूस निकाला। वहां पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसजनों ने  भारत का संविधान जिदाबाद था और रहेगा, संघ के विधान का भारत संविधान नहीं बनेगा आदि नारे लगा रहे थे।

पुतला फूंकने के पूर्व बाल निकेतन चौराहे पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान को हटाकर केंद्र की भाजपा सरकार आरएसएस के विधान को लाना चाहती है। भारतीय संविधान में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने समाज के हर तबके के लोगों को अधिकार दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य घनश्याम सहाय ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल भारत की मूल आत्मा के खिलाफ है, यह बिल बराबरी नहीं बंटवारे की बात करता है। यह बिल भारत के गौरवशाली इतिहास के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कमरतोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बेकारी से जूझ रही है।  इन सब चीजों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार ने नागरिकता संशोधन बिल के माध्यम से आरएसएस का विधान लादने का प्रयास किया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से खालिद अंसारी, सोहेल नोमानी, राजमंगल यादव, माधवेंद्र बहादुर सिंह, अनिल जायसवाल, अनिल कुमार राय, मन्नान खान, संजय सिंह, सिराजुद्दीन, शशिकांत राय, सुभाष गुप्ता, विष्णु कुशवाहा, मनोज गिहार, अकरम प्रीमियर, स्वामीनाथ राय, विनोद राम, सुभाष राम, अरुण कुमार सिंह, कमलेश सिंह, विनय कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी