कलाकारों का आयोजकों ने किया सम्मान

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त एवं युवा अध्यक्ष मनोज कुमार कश्यप कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक गुप्ता डायमंड, रामप्रवेश यादव, शिवम, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता, पंकज जायसवाल, विवेक, भोलू, दीपू शर्मा, राजकुमार आदि कमेटी के लोग उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 07:03 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 09:23 PM (IST)
कलाकारों का आयोजकों ने किया सम्मान
कलाकारों का आयोजकों ने किया सम्मान

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : कस्बे में दीपावली पर्व पर लगे मां लक्ष्मी के विभिन्न रूपों के प्रतिमाओं का दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आए श्रद्धालु भक्तों द्वारा अपने व अपने परिजनों के लिए मन्नतें मांगा। इस अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना विजय स्तंभ चौक पर जय मां वेद गायत्री क्लब के कार्यकर्ताओं की ओर से मोती इलायची काजू बदाम मुनक्का की माँ लक्ष्मी की मूर्ति लगाई गई थी। पंडाल के पास ही प्रतापगढ़ के कलाकारों द्वारा जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। उनके द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर दूर-दूर से आए श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। बाद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त एवं युवा अध्यक्ष मनोज कुमार कश्यप कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक गुप्ता डायमंड, रामप्रवेश यादव, शिवम, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता, पंकज जायसवाल, विवेक, भोलू, दीपू शर्मा, राजकुमार आदि कमेटी के लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी