अराजक तत्वों ने पोखरी में फेंकी प्रतिमा, आक्रोश

जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) - स्थानीय तहसील क्षेत्र के रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के मर्यादपुर म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 07:29 PM (IST)
अराजक तत्वों ने पोखरी में फेंकी प्रतिमा, आक्रोश
अराजक तत्वों ने पोखरी में फेंकी प्रतिमा, आक्रोश

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) :- स्थानीय तहसील क्षेत्र के रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के मर्यादपुर में शनिवार की देररात अराजक तत्वों ने मंदिर से बजरंगबली की प्रतिमा को गायब कर दिया। सुबह जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे तो प्रतिमा गायब देखकर आक्रोशित हो गए। तब तक पुलिस पहुंच गई। तलाश करने पर प्रतिमा मंदिर के बगल में स्थित पोखरी से बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके मामले की पड़ताल में जुट गई है।

क्षेत्र के मर्यादपुर स्थित मंदिर में ग्रामीण नित्य पूजा-पाठ करते थे। रविवार की सुबह प्रतिमा गायब होने की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोग आक्रोश व्यक्त करने लगे। पोखरी में प्रतिमा के बरामद होने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल पर आपसी सौहार्द का परिचय देते हुए नई प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया और पुलिस को तहरीर देकर अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पहुंचे क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह ने मौके पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी और घटना के तत्काल पर्दाफाश के लिए अपने अधीनस्थों को निर्देशित किया।

chat bot
आपका साथी