युवाओं ने स्लाट किए बुक, निगम व एआरटीओ कार्यालय पर लगेगा शिविर

12 वर्ष तक के अभिभावकों के लिए की गई है दो बूथों की व्यवस्था आठ हजार लोगों को प्रतिदिन टीका लगाए जाने का निर्धारित किया गया है लक्ष्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:53 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:53 AM (IST)
युवाओं ने स्लाट किए बुक, निगम व एआरटीओ कार्यालय पर लगेगा शिविर
युवाओं ने स्लाट किए बुक, निगम व एआरटीओ कार्यालय पर लगेगा शिविर

जागरण संवाददाता, मथुरा: कोरोना संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए टीकाकरण को लेकर जोर दिया जा रहा है। जिसको लेकर अब 12 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों के लिए अलग से दो बूथ बनाए गए हैं। इन लोगों को बच्चों को लेकर बहुत अधिक देर तक लाइन में खड़ा न होना पड़े। इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। इसके अलावा महिलाओं, ठेला खोमचा और आटो चालकों के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। युवाओं ने भी उत्साह के साथ पूर्व की तरह अपने स्लाट बुक कर दिए हैं।

शनिवार को सुबह करीब दस बजे पोर्टल को ओपन किया गया। जिसके बाद युवाओं ने एक के बाद एक अपने स्लाट बुक किए। इस बार युवाओं के लिए 28 केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर प्रतिदिन 2900 युवाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों के लिए 67 केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर पांच हजार लोगों को रोज टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन सबसे अलावा नगर निगम में एक केंद्र बनाया गया है। यहां पर ठेला, खोमचा वाले टीकाकरण करा सकेंगे। इन लोगों को पंजीकरण भी केंद्र पर किया जाएगा। इसके अलावा एक केंद्र एआरटीओ कार्यालय पर बनाया गया है। यहां पर आटो, टैक्सी चालक, निजी वाहन के ड्राइवर आदि अपने टीका लगवा सकेंगे। दो बूथ महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एक जिला महिला अस्पताल तथा दूसरा वृंदावन के संयुक्त अस्पताल में महिलाएं टीका लगवा सकती हैं। वहीं छोटे-छोटे बच्चों की माताओं को ध्यान में रखते हुए इस बार दो नए केंद्र बनाए गए हैं। यहां 12 वर्ष के बच्चों के अभिभावक टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए पुलिस लाइन और वृंदावन के संयुक्त अस्पताल में केंद्र बनाया गया है। - अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जा सके। इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। आठ हजार लोगों को रोज टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। युवाओं ने पोर्टल ओपन होते ही स्लाट फूल हो गए हैं। 45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके जिले के 37 फीसद लोगों को टीका लग चुका है।

डा. राजीव गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

chat bot
आपका साथी