उपमुख्यमंत्री बोले निगेटिव चर्चा न करें कार्यकर्ता

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिए चुनाव तैयारी के टिप्स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 11:48 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 11:48 PM (IST)
उपमुख्यमंत्री बोले निगेटिव चर्चा न करें कार्यकर्ता
उपमुख्यमंत्री बोले निगेटिव चर्चा न करें कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, मथुरा: लोस चुनाव अब सिर पर आ गए हैं तो नेताओं की हिदायतें भी मिलने लगी हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह अब चुनाव पर ध्यान दें। इसके लिए जरूरी है कि नकारात्मक चर्चा बिल्कुल नहीं की जाए। कार्यकर्ताओं को कुछ शिकायत हो सकती है। उनका समय पर निदान किया जाएगा।

लोक निर्माण भवन के निरीक्षण भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा बहुमत की सरकार बनाएगी। इसके लिए पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 73 प्लस का टारगेट रखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनता के बीच जाकर पार्टी की उपलब्धियां गिनाएं। बैठक में प्रदीप गोस्वामी और कुंजबिहारी ने अपनी बात रखी।

पत्रकारों से वार्ता में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गठबंधन जल्दी टूट जाएगा। बसपा, सपा और कांग्रेस की एकराय नहीं बन पा रही है। शिवपाल के नए मोर्चा बनाने के सवाल पर कहा कि सपा अंदरूनी गुटबाजी में ही समाप्त हो जाएगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सहित अन्य कर्मचारियों के लंबे समय से यहां जमे रहने और 25 करोड़ की लागत से 25 किमी बनी मथुरा-सादाबाद रोड की दुर्गति पर सवाल पर दो टूक कहा कि कार्रवाई होगी बस इंतजार कीजिए।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री एसपी ¨सह बघेल, उप्र कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजवीर ¨सह, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार विधायक पूरन प्रकाश, विधायक का¨रदा ¨सह, मुकेश खंडेलवाल, अल्तमस निजाम, प्रदीप गोस्वामी, नरेंद्र सैनी, चेतन स्वरूप पाराशर, सिद्धार्थ लोधी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी