आज बदली रहेगी व्यवस्था, वाहनों को वृंदावन में नो एंट्री

श्रद्धालुओं की भीड़ को देख यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:37 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:37 AM (IST)
आज बदली रहेगी व्यवस्था, वाहनों को वृंदावन में नो एंट्री
आज बदली रहेगी व्यवस्था, वाहनों को वृंदावन में नो एंट्री

संवाद सहयोगी, वृंदावन: शरद पूर्णिमा पर बुधवार को शहर में चार पहिया वाहनों के लिए नो एंट्री स्कीम लागू की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देख यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। शहर के अंदर चार पहिया वाहनों की नो एंट्री रहेगी। वाहन शहर के बाहर एंट्री प्वाइंटों पर खड़े करने होंगे। यहां से ई-रिक्शा या आटो से श्रद्धालु गंतव्य तक जा सकेंगे।

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि वृंदावन में पुख्ता यातायात व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत शहर में कोई भी भारी व कामर्शियल वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-रिक्शा का संचालन होगा। स्थानीय लोग अपनी आइडी दिखाकर वाहन से प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि आपातकालीन वाहन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। शहर में ई-रिक्शा तथा आटो का संचालन होगा, लेकिन टेंपो का प्रवेश वर्जित होगा। -यहां होगी वाहनों की पार्किंग

- छटीकरा मार्ग पर मां वैष्णोदेवी पार्किंग, मल्टीलेबल पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग में वाहन खड़े होंगे।

- मथुरा मार्ग पर सौ शैया पार्किंग में वाहन खड़े कराए जाएंगे।

- एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहन दारुख पार्किंग, पर्यटन सुविधा केंद्र पर खड़े होंगे।

- पानीघाट तिराहे से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन परिक्रमा मार्ग में प्रतिबंधित रहेंगे।

- चामुंडा कट से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- कैलाश नगर मोड़ से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- सुनरख रोड की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन छह शिखर तिराहे से आगे पार्किंग में खड़े होंगे। -ई-रिक्शा स्टैंड:

-अटल्ला चुंगी के पास वासुदेव पार्किंग।

- वीआइपी मार्ग पर जादौन पार्किंग। -वाहनों का डायवर्जन:

- यमुना एक्सप्रेस-वे से वृंदावन होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे कट से लक्ष्मी नगर, गोकुल बैराज, टाउनशिप के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग पहुंचेंगे।

-इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप गोकुल बैराज से लक्ष्मी नगर होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे को जाएंगे।

chat bot
आपका साथी