पौधरोपण कर ली यमुना स्वच्छ रखने की शपथ

जागरण संवाददाता, वृंदावन: भारत सरकार के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीन चल रह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Mar 2018 12:29 AM (IST) Updated:Thu, 29 Mar 2018 12:29 AM (IST)
पौधरोपण कर ली यमुना स्वच्छ रखने की शपथ
पौधरोपण कर ली यमुना स्वच्छ रखने की शपथ

जागरण संवाददाता, वृंदावन: भारत सरकार के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीन चल रहे नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बुधवार को केशीघाट पर अनेक कार्यक्रम रखे गए। समारोह में पौधरोपण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को नदी में प्रदूषित वस्तुएं न डालने को जागरूक किया गया। श्रमदान कर घाटों की सफाई और शपथ ग्रहण करवाई गई।

समारोह का उद्घाटन पीपल, बड़, तमाल, नीम की पौधरोपित कर हुआ। गंगाजीवाले बाबा, मेयर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, महामंडलेश्वर नवल गिरि, अयोध्या प्रसाद शास्त्री ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की। महंत सुतीक्ष्णदास ने कहा गंगा, यमुना हमारी आस्था का केंद्र हैं। इनमें सीवर व कारखानों का प्रदूषित जल नहीं जाना चाहिए। बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा वृंदावन में प्राचीन घाटों का सुंदरीकरण हो व जो लोग यमुना को गंदा कर रहे हैं उन्हें दंडित किया जाए। समारोह में नगर आयुक्त डॉ. उज्जवल कुमार ने यमुना से कूड़ा निकालने व एसटीपी संयंत्रों को शीघ्र प्रारंभ होने वाली योजनाओं की जानकारी दी। प्रोजेक्ट के मुख्य सलाहाकार डॉ. संदीप बेहरा ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित व संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया।

chat bot
आपका साथी