नगर निगम व फायर ब्रिगेड शहर को किया सेनिटाइज

फायर ब्रिगेड ने भी मुख्य बाजारों में सेनिटाइजेशन किया ताकि कोरोना के साथ दूसरे प्रकार का किसी संक्रमण का असर किसी भी इलाके में न पड़े

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 09:37 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:05 AM (IST)
नगर निगम व फायर ब्रिगेड  शहर को किया सेनिटाइज
नगर निगम व फायर ब्रिगेड शहर को किया सेनिटाइज

जागरण संवाददाता, वृंदावन: नगर निगम ने शहर के मुख्य मार्गों और आंतरिक इलाकों को सेनिटाइज करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू की। फायर ब्रिगेड ने भी मुख्य बाजारों में सेनिटाइजेशन किया, ताकि कोरोना के साथ दूसरे प्रकार का किसी संक्रमण का असर किसी भी इलाके में न पड़े।

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी के निर्देशन में सोमवार को गोशाला नगर क्षेत्र से सेनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। नगर निगम की टीम ने घरों, दुकानों के आगे, गलियों और सड़कों को सेनिटाइज किया। इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग में भी सेनिटाइज की प्रक्रिया अपनाई गई। अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि शहर का कोई भी वार्ड बिना सेनिटाइजेशन के नहीं छोड़ा जाएगा।

दमकल विभाग के सीओ फायर प्रमोद शर्मा के निर्देशन में शहर के इस्कॉन मंदिर, विद्यापीठ, किशोरपुरा, अनाजमंडी, गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर क्षेत्र, मथुरा मार्ग, पागल बाबा मंदिर क्षेत्र में दमकल कर्मियों ने सेनिटाइजेशन किया।

chat bot
आपका साथी