गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश

गड्ढा मुक्त सड़क के आदेश का नहीं हो रहा पालन लोक निर्माण विभाग अधिकारी संपर्क मार्गों को लेकर बने अंजान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 05:20 AM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 05:20 AM (IST)
गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश
गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश

संवाद सूत्र, तरौली: प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश जारी किया था, लेकिन जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग बदहाल हैं। अधिकांश मार्गों पर गहरे-गहरे गड्ढे हैं। जिन पर होकर चलना हादसों को दावत देने के बराबर है।

अकबरपुर -शेरगढ़ मार्ग पर 18 किलोमीटर का मार्ग है। इस मार्ग पर एक दर्जन से अधिक (पिलहोरा, तरौली, बरौली, नोगांव, अहूरी, मगरोली, सेनवा, बिडावली, बिलोड़ा, शहदपुर, जावली, गांगरोली, दलोता, असतोली, जघावली, अगरयाला) आदि गांव हैं। यहां के करीब 30 हजार से अधिक की आबादी इसी गड्ढा युक्त सड़क से होकर निकलने को मजबूर होती है। यहीं मार्ग आगे चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग से मिलता है। यहां होकर निकलने वाले लोग शासन-प्रशासन को कोसते हुए निकलते हैं। 18 किमी का सफर करीब दो घंटे में पूरा होता है। थ्री व्हीलर आदि के पहिए चलते-चलते निकल जाते हैं। कई बार दुर्घटना होते होते बचती है। जनप्रतिनिधियों से भी कहते हुए लोग थक चुके हैं, लेकिन कोई भी मार्ग को ठीक कराने की हिम्मत नहीं उठा पा रहा है। तरौली के मुनीष, संकेत आदि का कहना है कि प्रसव के लिए जाने वाली महिला की तो जान पर आ बनती है। अमरनाथ, लोकमन, श्याम, सुभाष, दीनदयाल, कल्याण सिंह, राजकुमार, बंटी, जीतू, वीरेंद्र, नीरज आदि ग्रामीणों ने अकबरपुर -शेरगढ़ मार्ग का जल्द निर्माण की मांग की है। साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि जल्द उनकी मांग पूरी न हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी