राधाजी के गांव में दूल्हा बनकर निकले श्रीराम

नवरात्र में रामलीला का मंचन जगह-जगह किया जा रहा है। बरसाना में राम बारात निकाली गई। महावन में वनवास लीला का मंचन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 05:55 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:55 AM (IST)
राधाजी के गांव में दूल्हा बनकर निकले श्रीराम
राधाजी के गांव में दूल्हा बनकर निकले श्रीराम

जेएनएन, मथुरा : नवरात्र में रामलीला का मंचन जगह-जगह किया जा रहा है। बरसाना में राम बारात निकाली गई। महावन में वनवास लीला का मंचन किया गया।

बरसाना भगवान श्रीराम की भक्ति में रंगा नजर आया। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत राम बारात निकाली गई। शाम करीब छह बजे राम, लक्षमण, भरत व शत्रुघ्न घोड़ी पर सवार होकर निकले। बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया। बारात सुदामा चौक, रंगीली चौक, बाग मुहल्ला, पुराना अड्डा होते हुए नये बस स्टैंड स्थित जनकपुरी पहुंची। यहां विवाह की लीला का मंचन किया गया। महावन में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण चौदह वर्ष के वनवास के लिए निकले। पैंठ बाजार से पैदल-पैदल महावन के मैन बाजार से होकर पनियां ढाल, चौक बाजार होते हुए ब्रह्मांड घाट पहुंचे। यमुना नदी में केवट से पल्लीपार जाने के लिए नाव मांगी। केवट ने भगवान के चरण पखार कर नाव में चढ़ाएं। कृष्ण मुरारी पुरोहित, चेतन स्वरूप, नितेश अग्रवाल, अनिल कुमार, ओपी शुक्ला, भवानी शंकर पांडे, अंजू पांडे, हरि शंकर पांडे, गोपाल तिवारी, पप्पी यादव, बुद्धा पांडे, मोर मुकुट शर्मा, सुधीर पाराशर, पप्पन उपाध्याय, चंद्रप्रकाश पाठक, अतुल सारस्वत, बृजेश शर्मा, कन्हैया स्वामी, मोरा पुजारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी