साब, गांव में हते तो खूब सकून हतो

गोवर्धन रोड पर आधा किमी दूर है मायापुरम कॉलोनी, कॉलोनी की सड़क खस्ताहाल, नालियों में कचरा भरा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 11:52 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 11:52 PM (IST)
साब, गांव में हते तो खूब सकून हतो
साब, गांव में हते तो खूब सकून हतो

मथुरा, जासं। साब, हम गांव में हते खूब सकून हतो, चाहे, जब प्रधान कूं पकड़ कामऊ करा लेते, मन की भड़ासऊ। अब तो निगम में आ गए हैं, समस्या बढ़ती जा रही हैं, सुनवे वालो कोऊ है नाए। यह कहना है गोवर्धन रोड पर बसी मायापुरम कॉलोनी के वा¨शदों का। गांव सभा बाकलपुरा का हिस्सा रही कॉलोनी के लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। कहते भी हैं साहब काश हम फिर से गांव में आ जाएं तो समस्याएं जल्दी निपट जाएंगी।

गोवर्धन रोड पर आधा किलोमीटर आगे बाएं हाथ पर बसी है मायापुरम कॉलोनी। करीब तीस साल पुरानी कॉलोनी में डेढ़ हजार के करीब मकान बने हैं। यहां नालियां दुरुस्त हैं पर आपस में एक-दूसरे का कनेक्शन न हो पाने के कारण गलियों में पानी भरा है। नालियां ऊंची हैं तो सड़क गड्ढों में समाई हुई है। कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का रास्ता निकलना दुश्वार है।

कॉलोनी का मुख्य रास्ता करीब 25 मीटर खराब है। इसके आगे इंटरलॉ¨कग है। प्रधान का कार्यकाल होता तो शायद अब तक बन गई होती, निगम में आने के बाद लंबी प्रक्रिया के कारण मामला अनसुना हो गया। इस 25 मीटर के रास्ते पर बारिश का पानी भर जाने से पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है, बारिश में तो बुरा हाल हो जाता है। नालियां साफ नहीं होती। प्लाट और सड़क पर कूड़े के ढेर लगे हैं। कालोनी में सीवर, पेयजल की भी कोई सुविधा नहीं है। लोगों ने घरों में सबमर्सिबल पंप और हैंडपंप लगा रखे हैं, कई गरीब पड़ोसी पर निर्भर हैं। कॉलोनी की मुख्य सड़क अत्यंत खराब है। पैदल निकलने को रास्ता नहीं बचता है। सफाई कर्मी आता नहीं तो स्वयं ही नाली साफ कर लेते हैं।

महेंद्र, स्थानीय निवासी कॉलोनी में सफाई न होने के कारण नालियों में कीचड़ भरी है तो सड़कों पर जलभराव हो रहा है। सड़क को बनवाया जाए, जिससे दिक्कत न हो।

विनोद कुमार दुबे।

chat bot
आपका साथी