बरसाना नगर पंचायत अब पूरी भगवामय

संवाद सूत्र, बरसाना: प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Mar 2018 07:14 PM (IST) Updated:Fri, 23 Mar 2018 07:14 PM (IST)
बरसाना नगर पंचायत अब पूरी भगवामय
बरसाना नगर पंचायत अब पूरी भगवामय

संवाद सूत्र, बरसाना: प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासद भगवा झंडे के नीचे आ गए। अन्य पार्टियों से जीते सभासदों के भाजपा में शामिल होने के बाद अब पूरी नगर पंचायत भगवामय हो गई है।

गुरुवार देर शाम बरसाना की नवल वाटिका में प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में आप के सभासद बिजेंद्र ¨सह, सपा के सभासद जसवंत ठाकुर व निर्दलीय सभासद ऊषा देवी, अलका अग्रवाल, महेश ठाकुर, संजय गोस्वामी व किशन वीर यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने का सिलसिला यहीं नहीं थमा, बल्कि कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सतवीर ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रूपचंद श्रोत्रिया, सपा के जिला कार्यकारणी सदस्य महेंद्र यादव, कांग्रेस के जिला मंत्री संजय गोस्वामी, सपा नेता गोकलेश कटारा ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।

इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि आज केंद्र से लेकर प्रदेश तक भाजपा की सरकार है। मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की राह में आगे बढ़ रहा है। मंडल अध्यक्ष रास बिहारी गोस्वामी ने कहा कि पिछली सरकार में प्रदेश में जंगलराज था, जनता त्रस्त थी, लेकिन अब मोदी व योगी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की राह पर है।

संचालन विक्की अग्रवाल ने किया। विधानसभा मीडिया प्रभारी कौशल बंसल, छाता विधानसभा के युवा मोर्चा प्रभारी रणवीर ठाकुर, चेयरमैन प्रतिनिधि किशन ¨सह, डॉ. सुभाष तोमर, महेश गौड़, बिल्लू पंडा, डॉ. हरसरन, मनीष अग्रवाल, नीटू यादव, गिरधारी यादव, हरिदर्शन, ओमप्रकाश फौजी, विनोद मैथिल, मोनू शर्मा, भगवान ¨सह यादव, डॉ मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी