कैनवास पर मन के भावों को लगा रहे पंख

बड़े लोग भी इन बच्चों से सीख कर अपनी अंदर छिपी प्रतिभा को विकसित कर सकते हैं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 09:50 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 06:06 AM (IST)
कैनवास पर मन के भावों  को लगा रहे पंख
कैनवास पर मन के भावों को लगा रहे पंख

जेएनएन, मथुरा : लॉकडाउन के कारण भले ही सबकुछ बंद है, लेकिन बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। कैनवास पर तूलिका से अपने भावों को जीवंत कर रहे हैं। इस समय का सही प्रयोग करना इन बच्चों से सीखा जा सकता है। बड़े लोग भी इन बच्चों से सीख कर अपनी अंदर छिपी प्रतिभा को विकसित कर सकते हैं। लॉकडाउन के समय का सभी को सही प्रयोग करना चाहिए और अपने व्यक्तित्व को निखारना चाहिए।

स्वच्छता का दिया संदेश: विकासखंड के गांव जलाल निवासी लक्ष्य कक्षा छह के छात्र हैं। घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिल रहा है, इसलिए वह ड्राइंग बनाने में भी समय व्यतीत कर रहे हैं। लक्ष्य ने हरियाली व स्वच्छ वातावरण का संदेश दे रहे नीले आसमान में गगन चुंबी एफिल टॉवर को बनाया है। वह दिखाना चाहते हैं कि जिस तरह इस दृश्य को देखकर मन प्रसन्न होता है, उसी तरह घर और आसपास सफाई कर मन को तरोताजा रखा जा सकता है।

दिखाया गांव का दृश्य: रेलवे कॉलोनी मोतीकुंज निवासी कक्षा दस की छात्रा पलक गौतम का पेटिग बनाना बेहद पसंद है। अब मौका मिला है तो समय व्यतीत करने का सबसे अच्छा तरीका यही मानती हैं। उन्होंने अपनी ड्राइंग में गांव के पुराने समय को दिखाया है। उन्होंने दिखाया है कि एक महिला नदी से पानी ला रही है। इसमें यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि उस समय सुविधा कम थीं, लेकिन वातावरण शुद्ध था। नदियों का पानी पीने योग्य था।

chat bot
आपका साथी