हादसे में दूल्हा समेत दो की मौत, दुल्हन घायल

दुल्हन विदा करा कर लौट रही कार विद्युत खंभे से टकराकर पलटी नौहझील के गांव आंधेर गढ़ी से सादाबाद के बल्टी गढ़ी गई थी बरात

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jun 2019 12:20 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jun 2019 06:29 AM (IST)
हादसे में दूल्हा समेत दो की मौत, दुल्हन घायल
हादसे में दूल्हा समेत दो की मौत, दुल्हन घायल

मथुरा, जेएनएन। शादी के बाद दुल्हन को विदा करा कर आ रही कार ड्राइवर को झपकी आने से अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे में टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार दूल्हा एवं उसकी बुआ की मौत हो गई। दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए।

थाना नौहझील के गांव आंधेर गढ़ी निवासी विनोद कुमार के बेटे हरीराम उर्फ पिटू की सोमवार को शादी थी। गांव से बरात थाना सादाबाद के गांव बल्टी गढ़ी निवासी ओमप्रकाश के घर गई थी। हरीराम की शादी ओमप्रकाश की बेटी सर्वेश से तय हुई थी। मंगलवार सुबह दूल्हे के बहनोई नीरज निवासी गांव हजरतपुर जिला खुर्जा अपनी कार में दुल्हन सर्वेश को विदा करा लौट रहे थे। कार में दुल्हन सर्वेश के साथ दूल्हा हरीराम के अलावा उसकी बुआ पुष्पा, चाचा संतोष, चाची शशी एवं चचेरी बहन मोहिनी थी। मांट थाना क्षेत्र में नौहझील रोड पर गांव प्रेमनगर के समीप कार चला रहे बहनोई नीरज को झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित कार सड़क किनारे विद्युत खंभा में टकरा कर पलट गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट भेजा। वहां चिकित्सकों ने दूल्हा हरीराम उर्फ पिटू (22) एवं उसकी बुआ पुष्पा देवी (32) को मृत घोषित कर दिया। दुल्हन समेत अन्य घायलों को उपचार के लिए वृंदावन स्थित सौ शैया चिकित्सालय रैफर कर दिया। घायलों में शशी की हालत गंभीर है। वहीं दुल्हन सर्वेश सिटी हास्पीटल के आइसीयू में भर्ती है। दूल्हा के शव को घर से मंगाया:

हादसे में मृत दूल्हा हरीराम उर्फ पिटू के शव को परिजन पुलिस के मना करने के बावजूद अस्पताल से आंधेर गढ़ी ले गए। थाना पुलिस ने नौहझील इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा को सूचना दी। उन्होंने गांव में जाकर ग्रामीण और परिजनों को समझाया तब परिजन पुलिस कार्रवाई के लिए शव को मांट लाने को तैयार हुए।

chat bot
आपका साथी